{"_id":"61c222ed39e71b1f7860fc83","slug":"the-path-is-in-the-pits-muzaffarnagar-news-mrt570124363","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते नहीं..यह तो गड्ढ़े हैं, रोज हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते नहीं..यह तो गड्ढ़े हैं, रोज हो रहे हादसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भले ही सरकार ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा किया हो, लेकिन हकीकत इसके उलट है। देहात क्षेत्र की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं, लोगों का कहना है कि इन सड़कों से कोई कैसे गुजरे। वाहनों को यहां से लेकर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
रतनपुरी से रार्धना होते हुए सरधना मार्ग पिछले करीब पांच वर्षों से जर्जर हालत में है। कई बार जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक भी लोक निर्माण विभाग को इस मार्ग की कोई सुध नही है। ग्रामीण सतवीर सिंह, जयपाल सिंह कहते हैं कि सड़क ही नहीं बची है, अब तो ऐसा लगता है जैसे गड्ढाें के बीच ही सड़क बना दी है।
शाहपुर-भौराकलां मार्ग से गांव ढिंढावली जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है। ग्रामीण राजबीर ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से कई बार इस मार्ग को बनवाने की मांग की, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। मार्ग नहीं बनने से बेहद परेशानी है।
विज्ञापन
धंधेडा जौली रोड पर भंडूर मार्ग पर सिकरेडा गांव की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क भी बदहाल है। पुलिया के दोनों ओर सड़क में गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है ।
हादसों से भी नहीं ले रहे सबक
भौराकलां के ग्रामीण सतवीर सिंह, शाहपुर के जयप्रकाश का कहना है कि रोज हादसे हो रहे हैं, इसके बावजूद सड़कों के गड्ढे नहीं भरवाए जा रहे हैं।

पुलसि को प्रार्थना पत्र देते बिक्री केंद्र अधिकारी संजय गुप्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR