फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The other's plot was forged by forgery

जालसाजी से कर दिया दूसरे के प्लाट का बैनामा

Tue, 13 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The other's plot was forged by forgery
जालसाजी से कर दिया दूसरे के प्लाट का बैनामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव रहमतपुर निवासी ग्रामीण को किसी अन्य व्यक्ति का प्लाट दिखाकर जालसाज ने 20 लाख रुपये लेकर फर्जी दस्तावेज से उसका बैनामा कर दिया। अब प्लाट के असली मालिक द्वारा की गई शिकायत के बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी मुकेश कुमार ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका गांव सहावली निवासी संजयवीर सिंह से पुराना परिचय था। आरोप है कि संजयवीर ने करीब छह साल पूर्व उसे गोकुल सिटी में 403 वर्ग गज का प्लाट अपना होना बताते हुए बेचने की बात कही। इस पर निर्धारित 20 लाख रुपये की रकम देकर मुकेश ने संजयवीर से उक्त प्लाट खरीद लिया, जिसका चार अगस्त 2014 को बैनामा भी करा लिया गया। पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पूर्व गांव वहलना निवासी अनुसूचित जाति के कुछ लोग उसके प्लॉट पर पहुंचे और प्लॉट अपना बताया। इस पर मुकेश ने लेखपाल से बात कर प्लाट की जानकारी निकलवाई, तो वह वास्तव में वहलना निवासी लोगों का निकला। यह देख पीड़ित मुकेश के होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार उसने संजयवीर से इसकी शिकायत कर अपने रुपये वापस मांगे, जिस पर उसने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी। आरोप है कि 27 जुलाई को आरोपी संजयवीर सिंह अपने बेटे सिद्धार्थ के साथ मुकेश के घर पहुंचा और गालीगलौज करते हुए भविष्य में रुपये मांगने पर उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर नई मंडी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed