फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The one who shot at the jailer was arrested in a vicious encounter, shot in the leg

जेलर पर गोली दागने वाला शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 14 Mar 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
The one who shot at the jailer was arrested in a vicious encounter, shot in the leg
मुजफ्फरनगर : शाहुपर-बुढ़ाना मार्ग पर मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर-बुढ़ाना मार्ग पर राजवाहे की पटरी किनारे बाइक सवार दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश व उसके साथियों ने चार दिन पहले गुरुवार रात देवबंद में उप जिला कारागार परिसर में जेलर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने बदमाशों की बाइक, तमंचा तथा कारतूस कब्जे में लिए है।
विज्ञापन

कोतवाली की रोहाना पुलिस चौकी प्रभारी अखिल चौधरी, खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा व दारोगा रविंद्र सिंह, दीवान अशोक खारी आदि ने बाइक सवार दो बदमाशों की सूचना पर शाहपुर-बुढ़ाना रोड पर डेढ़ बजे दोपहर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक पर उधर पहुंचे दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस पर गोली चलाते हुए राजवाहे की पटरी मार्ग से भागने लगे। आगे जाकर बाइक फिसल गई। दोनों बदमाशों ने झाड़ियों की आड़ लेकर गोली चलाई। इस दौरान मंसूरपुर निवासी नीरज तो भाग गया। लेकिन नीरज पुत्र जयपाल निवासी रणखंडी देवबंद पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी बाइक, एक तमंचा व कारतूस कब्जे में लिए गए। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर एएसपी निमेष पटेल, सीओ सिटी कुलदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ बोले
मुठभेड़ में गिरफ्तार नीरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर देवबंद उप जिला कारागार के जेलर रीबन सिंह पर गोली चलाई थी। इस मामले में वह फरार चल रहा था। वह शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, एससीएसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। मौके से उसका साथी मंसूरपुर निवासी नीरज भागा है। संभवत: दोनों बदमाश किसी वारदात करने का इरादा रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मुकदमे दर्ज, पुलिस ने चलाई तीन गोली
बताया गया कि पुलिस ने मुठभेड़ प्रकरण मेें तीन मुकदमे दर्ज किए है। दरोगा अखिल चौधरी, प्रवेश शर्मा व दीवान अशोक खारी की सरकारी पिस्टल ने मुठभेड़ में तीन गोली चलाई थी।

जेलर पर फायरिंग का यह था मामला
रनखंडी देवबंद निवासी लविश पुत्र वीरेंद्र सिंह का चाचा नीतू 2019 से देवबंद उप जिला कारागार में बंद है। लविश उससे मिलने के लिए दस मार्च को उप जिला कारागार गया था। वहां सिपाही ने उसे मिलाने से मना कर दिया था। इसके बाद लविश आदि ने रात में उप जिला कारागार में टहलते समय जेलर रीवन सिंह ने गोली चलाई थी। इस मामले में लविश पुत्र वीरेंद्र, सचिन पुत्र दुष्यंत, पंकज पुत्र मनोज निवासी रणखंडी व जख्वाला निवासी दीपांशु पुत्र योगेश व विशु पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया था। मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार नीरज को सहारनपुर पुलिस तलाश रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed