फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The old mother kept shouting, but the son did not agree

बूढ़ी मां चिल्लाती रही, पर नहीं माना बेटा

Tue, 15 Feb 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The old mother kept shouting, but the son did not agree
मुजफ्फरनगर : सैनिक गुलाब सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। ज्ञानामाजरा रोड़ान गांव में हुई ह्दय विदारक घटना से हर कोई स्तब्ध और हैरान है। रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर पिता की हत्या को अंजाम देने में बेटे के जरा भी हाथ नहीं कांपे, बूढ़ी मां चिल्लाती रही, पर बेटे के सिर पर खून सवार था। उसके पास घटना के वक्त चिल्लाने और रोने बिलखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। पड़ोसी आए, लेकिन आरोपी ने उन्हें धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन

गुलाब सिंह पत्नी अतर कली के संग पेंशन के सहारे जीवन बीता रहे थे। उनके साथ उनका छोटा बेटा अमरदीप रहता था। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर थी। उनके पास पांच बीघा जमीन है। बड़ा बेटा तरसेम सिंह थानाभवन में किराए के मकान लेकर परिवार सहित रहता है। वह पेंटर के कार्य से आजीविका चलाता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर अमरदीप की शादी नहीं हुई थी। उसके उत्पीड़न से आजिज आकर ज्यादातर बूढ़े मां-बाप थानाभवन बड़े बेटे तरसेम के पास रहते थे। करीब एक महीने पहले ही वह गांव वापस आए थे। पुलिस को वादी ने बताया कि उनके पिता पेंशन में से कई बार आरोपी को रुपये दे चुके थे, लेकिन नशे की लत के कारण वह कोई काम नहीं करता था। जिससे घर में तनाव रहता था और आए दिन माता-पिता को तंग परेशान करता रहता था। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने में ढाई घंटे लगा दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद भीड़ को करीब 100 मीटर पहले ही रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लिए लड़ी थी तीन लड़ाई
घटना के वादी ने बताया कि गुलाब सिंह ने फौज में रहते हुए 1962, 1965 और 1971 में देश की तरफ से दुश्मनों से मुकाबला किया था। सेवानिवृत्ति के बाद वे दुर्घटना में एक पैर से दिव्यांग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed