{"_id":"6938835e776f1f31b7080509","slug":"the-number-of-deceased-voters-in-the-district-reached-55-thousand-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-160407-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिले में मृतक मतदाताओं की संख्या पहुंची 55 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिले में मृतक मतदाताओं की संख्या पहुंची 55 हजार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र जमा कराने का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर शाम तक 17.52 लाख से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा हो चुके हैं। अब तक 55 हजार से अधिक मतदाता मृतक पाए गए हैं।
निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर कर दी गई थी। तब से ड्यूटी पर डटे बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र जमा कर रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार ने बताया कि अब तक जनपद में 1752403 गणना प्रपत्र जमा कराए जा चुके हैं। जो कि कुल का 82.95 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि जनपद में 21 लाख से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्र जारी किये गए थे।
n अच्छा काम करने पर 17 बीएलओ सम्मानित : एसआईआर के तहत विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर सदर के अंतर्गत गणना प्रपत्र जमा कराने का कार्य पूर्ण करने पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर की ओर से 17 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी आकाश दीप ने बताया कि उन्हें साउथ सिविल लाइन भाग संख्या चार का बीएलओ बनाया गया था। उनकी ओर से भाग संख्या चार का एसआईआर कार्य पूर्ण करने पर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से सम्मानित किया गया।