फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The notice of opposition

व्यापारियों ने पालिका के नोटिस का किया विरोध  

Fri, 09 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The notice of opposition
डीएम को ज्ञापन देने जाते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नगरपालिका से जारी नोटिसों को अव्यवहारिक बताया है। डीएम को ज्ञापन देकर न्याय और तर्क संगत गृहकर लगाने की मांग की है। डीएम डीके सिंह को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि नगर पालिका ने गृहकर को लेकर जो नोटिस जारी किए गए हैं, सौ वर्ष पुराने अधिनियम के अंतर्गत किए गए हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजों के शासन में जनता का शोषण करने के लिए ये कानून बना होगा। नोटिसों में कर लगाने का तरीका अव्यवहारिक एवं दोषपूर्ण है। वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति का मूल्यांकन कर उस पर गृहकर एवं जल कर लगाने का प्रस्ताव किया गया है। किराए के आधार पर गृहकर लगाया जाना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में कहीं भी सर्किल रेट के आधार पर टैक्स नहीं लगाया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में महेश चौहान, राजेंद्र सिंघल, राजेंद्र काटी, प्रमोद त्यागी, जयपाल शर्मा, सचिन, अंशुमान अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, अनुराग, नीरज बंसल, अजय गोयल, इंद्रसेन बिंदल, सुशील सिंघल, मुदित जैन, अमितराय जैन, आलोक जैन, नरेश अरोरा, राकेश अग्रवाल, कस्तुरी लाल, मुकेश बिंदल, सुभाष मित्तल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed