{"_id":"5c855cf4bdec22140a1746c2","slug":"the-newly-married-woman-involved-in-the-murder-of-her-husband-was-killed-by-cousin-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या में शामिल नवविवाहिता को तहेरे भाई ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्या में शामिल नवविवाहिता को तहेरे भाई ने मार डाला
Mon, 11 Mar 2019 12:22 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
चचेरी बहन शिवानी की हत्या करने वाला सुमित।
- फोटो : अमर उजाला
शादी के चार दिन बाद ही पति की हत्या कराने वाली नवविवाहिता की रविवार शाम उसके तहेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी और थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इससे कुछ घंटे पहले ही पुलिस ने नवविवाहिता के पति की हत्या का खुलासा करते हुए उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि चचेरे भाई के साथ प्रेम संबंधों के चलते ही नवविवाहिता ने अपने पति की हत्या कराई थी। इस खुलासे के कुछ देर बाद ही तहेरे भाई महिला को मार डाला।
मामला तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर जलालपुर का है। गांव के आजाद की बेटी शिवानी की शादी विगत 28 फरवरी को मेरठ के फलावदा कोतवाली क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी शैलेंद्र उर्फ हैप्पी के साथ हुई थी। चार मार्च की देर रात हैप्पी की उसकी ससुराल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार दोपहर ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने हैप्पी हत्याकांड का खुलासा कर शिवानी के चचेरे भाई अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि पुलिस का कहना था कि शिवानी फरार है।
पुलिस ने दावा किया था कि शिवानी ने चचेरे भाई से प्रेम संबंधों के चलते अपने पति की हत्या कराई थी। रविवार शाम शिवानी का तहेरा भाई सुमित तितावी थाने पहुंचा और पुलिस को तमंचा सौंपकर बताया कि उसने शिवानी की हत्या कर दी है। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिवानी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि तहेरे भाई ने पूछताछ में बदनामी के चलते शिवानी की हत्या करने की जानकारी दी है। हत्यारोपी तहेरे भाई सुमित से पूछताछ की जा रही है।