{"_id":"64a9b6ca089298091a038f16","slug":"the-net-of-barricades-laid-in-the-city-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-3278-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहर में जाने के लिए काटना पड़ रहा लंबा चक्कर, बिछा बल्लियों-बैरिकेडिंग का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहर में जाने के लिए काटना पड़ रहा लंबा चक्कर, बिछा बल्लियों-बैरिकेडिंग का जाल
Sun, 09 Jul 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शहर में गलियों के बाहर बल्लियों का जाल बनाया हैं तो चौराहों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। जिससे शहर के कई रास्तों पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ रहा हैं, जिससे नगर वासी परेशानी झेल रहे हैं।
नगर में कांवड़ियों की सुविधा के लिए पुलिस ने कई कदम उठाए हैं। शहर के अस्पताल चौराहे से वहलना चौक तक एक मार्ग पर कांवड़ियों को आवागमन शुरू कराया है, दूसरे मार्ग पर छोटे वाहन चलाए जा रहे हैं। इसके बाद नगर की गलियों के बाहर भी बल्लियां लगा दी गई हैं। नगर के अंसारी रोड से नावल्टी चौराहे से होते हुए बकरा मार्केट की तरफ जाने वाले लोगों को अस्पताल चौराहे से होकर लद्धावाला से जाना पड़ रहा है। ऐसे ही रामलीला टिल्ला, न्याजूपुरा व नंबर दो चुंगी पंचमुखी, आबकारी मोहल्ला आदि स्थानों के लोगों को लद्धावाला मार्ग का ही प्रयोग करना पड़ रहा है।
मीनाक्षी चौक से खालापार होकर शामली बस अड्डे की तरफ जाने के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ईदगाह पुलिस चौकी के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी हैं। इतना ही नहीं कांवड़ मार्ग पर शहर की विभिन्न गलियों के बाहर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई हैं जिससे गलियों में रहने वाले आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। शिव चौक से झांसी रानी तिराहे तक जाने के लिए भी मीनाक्षी चौक से होकर जाना पड़ रहा हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत का कहना हैं कि कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा के साथ ही नगरवासियों की परेशानियों को ध्यान रखा जा रहा हैं।