फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The mystery of the scam will be solved by matching the recovered medicines.

Muzaffarnagar News: बरामद दवा के मिलान से सुलझेगी घोटाले की गुत्थी

Wed, 15 Jan 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the scam will be solved by matching the recovered medicines.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ड्रग वेयर हाउस में हुए दवा घोटाले के मामले में सीएमओ द्वारा गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपी पूर्व प्रशिक्षु फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर से बरामद हुई दवाई का मिलान ड्रग वेयर हाउस से कटे चालान में दर्ज दवाइयों से करने पर इस घोटाले की गुत्थी सुलझने के आसार हैं।
दरअसल डकैती की एक घटना में सरकारी इंजेक्शन का प्रयोग किया गया था। ड्रग वेयर हाउस से उड़ाई गई दवाइयों में उक्त प्रतिबंधित इंजेक्शन भी शामिल मिला।
जिसके बाद औषधि निरीक्षक को छापे में एक मेडिकल स्टोर से 10 प्रकार की सरकारी दवाइयां बरामद हुई। जिन्हें उन्होंने अपनी सुपुर्दगी में लेकर सील कर दिया। सीएमओ के निर्देश पर कमेटी जांच कर रही है। कमेटी के बरामद दवाइयों के मिलान से ही घोटाले की गुत्थी सुलझने के आसार हैं। इस मामले में एसीएमओ डॉ. शैलेष जैन की अध्यक्षता मे गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को एक बजे पहली औपचारिक बैठक सीएमओ कार्यालय में रखी गई है।
विज्ञापन

जिसमें अध्यक्ष की ओर से कमेटी के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। कमेटी सदस्य इमरजेंसी के चीफ फार्मेसिस्ट निसार अहमद को बैठक में पूरे रिकार्ड के साथ आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n प्रत्येक बिंदु पर की जाएगी घोटाले की जांच: डॉ. शैलेष जैन : दवा घोटाले की जांच कर रही कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शैलेष जैन का कहना है कि मामले की जांच शुरू हो गई है। कमेटी प्रत्येक बिंदु पर जांच करेगी। जांच उपरांत रिपोर्ट सीएमओ को प्रेषित की जाएगी। जांच से जुड़ा प्रत्येक बिंदु गोपनीय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed