फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The municipality will build a bridge on the Kali river at a cost of 16 crores

Muzaffarnagar News: पालिका 16 करोड़ की लागत से काली नदी पर बनवाएगी पुल

Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
The municipality will build a bridge on the Kali river at a cost of 16 crores
शहर के किदवई नगर में एटूजेड प्लांट  के बाहर लगा कूडे का ढेर। संवाद
मुजफ्फरनगर। शहर के कूडा निस्तारण के कार्य को गति देने के लिए एटूजेड प्लांट के पास काली नदी पर पुल बनाया जाएगा। इससे यहां तैयार खाद पुल के रास्ते से सीधे शामली रोड पर ले जाया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने पुल बनाने का कार्य राज्य सेतु निगम को दिया है। निर्माण के 16 करोड़ के खर्च को पालिका वहन करेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के कूड़ा निस्तारण की समस्या यहां लंबे समय से बनी हुई है। एटूजेड प्लांट में लगे कूड़े के ढेर काफी से समय निस्तारण का इंतजार कर रहे हैं। तत्कालीन चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने आठ साल पहले नीदरलैंड की कंपनी को कूड़ा निस्तारण के लिए आमंत्रित किया था। यह सिलसिला गत वर्ष तक लगातार चला। कंपनी 550 करोड़ का प्लांट यहां लगाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

कंपनी ने कूड़े से 25 मेगावाट बिजली बनने का प्रस्ताव दिया था। इसे लेकर तत्कालीन डीएम सीबी सिंह से कंपनी के अधिकारियों की बैठक हुई थी। कंपनी के अधिकारियों ने शर्त रखी थी कि काली नदी पर पुल बनाकर बाहर से बाहर शामली रोड तक जाने का मार्ग बनाया जाए। कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़े इसके लिए जिला प्रशासन ने काली नदी पर नयागांव मंधेड़ा के मार्ग से जोड़ने वाला पुल बनवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ हेमराज ने बताया कि डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी पुल और सड़क बनवाने के लिए प्रयासरत है। राज्य सेतु निगम से पुल बनवाने के लिए स्टीमेट देने को कहा गया था। निगम ने 16 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के आधार पर पालिका पैसा जारी करने की तैयारी कर रही है। ईओ ने बताया कि पुल और सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। पैसा नगर पालिका जारी करेगी। राज्य सेतु निगम के अधिकारी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कई दिन से पालिका में ही डेरा डाले हैं। जल्द की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर पालिका पैसा जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed