बाजार में सुबह रही भीड़, दोपहर बाद सन्नाटा
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को बाजार एक बजे बंद हो गए। इसके बाद पालिका के अफसरों ने मार्केट को सैनिटाइज कराया। जल्द बाजार बंद होने के कारण सुबह बाजार में भीड़ रही। अभी भी लोगों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर उतनी जागरूकता दिखाई नहीं दी। लोग कोरोना से बचाव के तरीकों का पालन नहीं कर रहे हैं।
बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। खासकर सब्जी की दुकानों, दाल मंडी, कपड़ा मार्केट, भगत सिंह रोड पर सुबह बाजार में भारी भीड़ रही। कचहरी रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक पर भी लोग भारी तादात में रहे। दोपहर एक बजे बाजार बंद होना शुरू हो गया और दो बजे तक पूरा बाजार बंद हो गया। बाजार बंद होने के साथ ही भीड़ भी छंटती चली गई। पालिका के अफसरों ने बाजार बंद होने के बाद दुकानों के बाहर सैनिटाइजेशन कराया। प्रशासन ने लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया।