{"_id":"6250756e5f067857296475f4","slug":"the-month-of-ramadan-is-rewarded-by-allah-to-the-rojadars-madani-devband-news-mrt5837394105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में हर तरफ से बरसती हैं रहमतें: मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में हर तरफ से बरसती हैं रहमतें: मदनी
विज्ञापन
अल्लाह की तरफ से रोजेदारों को इनाम है रमजान का महीना : मदनी
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि हमें अल्लाह का शुक्र अदा करना चाहिए कि उसने एक बार फिर हमें रमजान जैसे बड़े इनाम से नवाजा है। कहा कि हमें रमजान के हर लम्हे की कद्र करनी चाहिए और तौबा अस्तगफार करके अपनी दुनिया और आखिरत संवारनी चाहिए।
मस्जिद छत्ता में रोजेदारों को रमजान की अहमियत बताते हुए मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि रमजान एक विशेष और अल्लाह की तरफ से इनाम का महीना है। इस महीने में हर तरफ रहमते बरसती है। हमें इन रहमतों और बरकतों से फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजा रखकर हर बुराई से दूर रहना और अल्लाह की इबादत में वक्त गुजारने को ही रोजा कहा जाता है। संवाद