{"_id":"5e9b29b28ebc3e769f5e7d66","slug":"the-money-of-ceremony-thirteenth-was-given-in-relief-fund-muzaffarnagar-news-mrt478259164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्म तेरहवीं में आने वाले खर्च का पैसा राहत कोष में दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्म तेरहवीं में आने वाले खर्च का पैसा राहत कोष में दिया
विज्ञापन
बुढ़ाना में रस्म तेरहवी के खर्च की बचत के पैसे का चैक उपजिलाधिकारी को देते ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रस्म तेरहवीं में आने वाले खर्च का पैसा राहत कोष में दिया
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गढ़ीसखावतपुर गांव में परिवार के मुखिया की मौत पर रस्म तेरहवीं का आयोजन नहीं किया गया। मृतक के बेटे ने बताया कि रस्म तेरहवीं पर आने वाले खर्च के पैसे को कोरोना महामारी से बचाव के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री राहत कोष में दे दिया है। उधर, भाजपा नेता रामकुमार सहरावत ने इस कदम की सराहना करते हुए उन्होंने भी पैसे एकत्र कर संयुक्त रूप से एक लाख एक हजार का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए उपजिलाधिकारी को भेंट किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ीसखावतपुर निवासी ब्रजपाल के पिता महावीर सिंह (85) का 10 अप्रैल को निधन हो गया था। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण ब्रजपाल ने रस्म तेरहवीं नहीं करने का निर्णय लिया। उसने गांव के भाजपा किसान मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत से वार्ता की। ब्रजपाल ने अपने परिवार, गांव व रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। सबकी सलाह के बाद रस्म तेरहवीं पर परिवार के महिला सहित चार सदस्यों ने यज्ञ किया। ब्रजपाल ने 51 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए गांव वालों को दिए। बिरादरी के रवा राजपूत महासभा के अध्यक्ष सतबीर सिंह ने भी गांव वालों से प्रधानमंत्री राहत कोष में चंदा देने के लिए धनराशि एकत्र की। गांव के ही रामकुमार सहरावत ने स्वयं व ग्रामीणों की सहायता से 51 हजार रुपये एकत्र किए। शनिवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कुमार भूूपेंद्र को गांव में बुलाकर एक लाख एक हजार रुपये की धनराशि का चेक उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र को दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि यह एक अनूठी पहल है। रवा राजपूत महासभा के अध्यक्ष सतबीर सिंह ने कहा कि हमने अपने गांव से समाज में नई प्रथा का चलन किया है। उनके समाज के लोग शादी, जन्मदिन आदि पर भी इसी परंपरा को निभाएंगे। रामकुमार सहरावत ने कहा कि गांव के इस परिवार की सोच पर उन्हें गर्व है। इस मौके पर विकेन्द्र, मुरारी लाल, कृष्णपाल, चमन सिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा गया।
ग्रामीणों ने अधिकारियों पर फूल बरसाए
रस्म तेरहवीं का आयोजन न करके उपजिलाधिकारी को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए चेक देने के लिए ग्रामीणों ने उन्हें गांव में बुलाया। उपजिलाधिकारी व इंस्पेक्टर सहित पुलिसकर्मियों का गांव वालों ने फूलों से स्वागत किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।