फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The mob attacked the shop by entering

भीड़ ने दुकान में घुसकर किया हमला

Sun, 17 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The mob attacked the shop by entering
17द्वठ्ठद्दष्द्ध01 एवं 01ड्ड-चरथावल में दुकानदार से मारपीट को लेकर तनातनी पर बाजार में तैनात पुलिस ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भीड़ ने दुकान में घुसकर किया हमला
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के बाजार में दो युवकों ने मजाक में दूसरे वर्ग पर विवादित टिप्पणी कर दी। इस पर दुकानदार ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इससे खफा दुकानदार ने घर फोन कर परिवार और अन्य सदस्यों को घटनास्थल पर बुला लिया। भीड़ ने युवक की दुकान और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण बाजार में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रविवार को कस्बे के बाजार कलां निवासी रोहित सामान खरीदने बाजार गया था। उसी दौरान वह अपने चाचा मयंक की दुकान पर पड़ोसी दुकानदार नीरज से मजाक करने लगा। आरोप है कि इसी बीच दूसरे दुकानदार शफीक ने उनके बीच आकर उनकी बातों पर एतराज जताया। इस पर दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई। आरोप है कि शफीक ने घर फोन कर परिवार एवं अन्य लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे युवकों ने मयंक की दुकान और मकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। मयंक के लड़के अंशुल और रोहित से जमकर मारपीट की गई। दोनों घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज गर्ग और भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ द्वारा बवाल करने पर आक्रोश जताया। पुलिस मौके से एक आरोपी शावेज पुत्र अनीस को हिरासत में लेकर थाने ले आई। आला अधिकारी एसओ से घटना की जानकारी लेते रहे। एसएसआई प्रमोद गिरि और कस्बा प्रभारी योगेंद्र चौधरी ने पास की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। भारी फोर्स ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी। चेयरमैन सतेंद्र त्यागी और पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की। पीड़ित रोहित ने चार को नामजद करते हुए 8-10 अज्ञात को आरोपी बनाया है। एसओ ने बताया कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। बाजार में तनातनी के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed