फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The miscreants looted the truck as a financier

बदमाशों ने फाइनेंसर बताकर ट्रक लूटा

Fri, 27 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the truck as a financier
बदमाशों ने फाइनेंसर बताकर ट्रक लूटा
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर))। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बुधवार की रात बोलेरो कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने गांव सालारपुर के पास ट्रक को ओवरटेक कर रुकवाया और खुद को फाइनेंसर बताते हुए ट्रक लूटकर फरार हो गए। बदमाश चालक से ट्रक में रखी पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल भी ले गए। चालक की सूचना पर ट्रक मालिक ने बृहस्पतिवार की सुबह थाने पहुंचकर ट्रक लूट की तहरीर दी।

हापुड़ के बड़ोदा हिंदुआन मोहल्ला निवासी अशोक तोमर पुत्र राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका चालक ट्रक में बिहार से चावल भरकर करनाल के लिए आ रहा था। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बुधवार रात कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने खुद को फाइनेंसर बताया और ट्रक लूटकर फरार हो गए। ट्रक के चालक सलमान पुत्र इकबाल निवासी बिजनौर ने बताया कि रात में करीब दो बजे जब वह गांव सालारपुर गांव के सामने से गुजर रहा था, तभी बोलेरो कार में सवार आधा दर्जन लोग आए और ट्रक को ओवरटेक करते हुए रुकवा लिया। बदमाशों ने खुद को ट्रक का फाइनेंसर बताते हुए ट्रक की किश्ते टूटनी होना बताया और ट्रक को लेकर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह चालक ने ट्रक मालिक अशोक तोमर को सूचना दी। सूचना पर अशोक तोमर जानसठ पहुंचे और थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed