फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The media used to show awe by using fake cards

मुजफ्फरनगर: मीडिया का फर्जी कार्ड इस्तेमाल कर करता था रौब गालिब, गिरफ्तार

Tue, 19 May 2020 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The media used to show awe by using fake cards
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को पुलिस ने मीडिया के फर्जी आईकार्ड के साथ  एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


छपार थानाक्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर रात गांव बसेड़ा में दबिश देकर मोनीश नामक युवक को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ लगातार ग्रामीणों पर मीडियाकर्मी होने का रौब गालिब किए जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं।

युवक से पूछताछ किए जाने पर उसने एक मीडिया संस्थान का कार्ड दिखाया। इस पर उक्त मीडिया संस्थान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने युवक से किसी तरह का संबंध न होने की बात कर कार्ड को फर्जी करार दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी मोनीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर, मंगलवार सुबह कलक्ट्रेट परिसर में एक नाबालिग को गले में मीडियाकर्मी का कार्ड डालकर घूमते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर से पूछताछ की गई तो उसने खुद को मीडियाकर्मी बताया, लेकिन इससे जुड़े सवालों पर वह गफलत में पड़ गया। पुलिस के अनुसार युवक के पास से मिले मीडिया कार्ड से संबंधित समाचार पत्र का सूचना विभाग में लंबे समय से रिकॉर्ड नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed