{"_id":"5ec9575f8ebc3e90b57ab6dd","slug":"the-market-will-open-from-ten-to-four-o-clock-muzaffarnagar-news-mrt4830863193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दस से चार बजे तक खुलेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दस से चार बजे तक खुलेगा बाजार
विज्ञापन
अब दस से चार बजे तक खुलेगा बाजार
मुजफ्फरनगर। शहर में अब बर्तन, क्राकरी, कॉस्मेटिक्स, जनरल स्टोर की दुकानें भी खुलेंगी। इन दुकानों को सप्ताह में तीन दिन दस से चार बजे तक खोलने के आदेश दिए गए हैं। इसी के साथ ज्वैलरी, कपड़ा, रेडीमेड गारमेंटस, जूता, चप्पल, साइकिल की दुकानें भी दस से चार बजे तक ही खुलेंगी।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने दुकानें खोलने को लेकर नए आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम के आदेशों में अब सप्ताह में तीन दिन बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को दिन में दस से चार बजे तक बर्तन, क्राकरी, कॉस्मेटिक्स, जनरल स्टोर की दुकानें भी खुलेगी। ज्वैलरी, कपड़ा, रेडीमेड गारमेंटस, जूता, चप्पल, साइकिल की दुकानें भी इन्हीं तीन दिनों दस से चार बजे तक ही खुलेंगी। रिटेल मेडिकल स्टोर के खुलने का समय अब दस से पांच बजे तक कर दिया गया है। स्टेशनरी, किरयाना, बिजली के सामान की दुकानें, सेनेटरी, हार्डवेयर, फ्रिज, एसी, कूलर की दुकान अब मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दस बजे से चार बजे तक खोली जा सकेंगी। टेलर की दुकान प्रात: दस से चार बजे तक खोली जा सकेगी। पेंट एवं टाइल्स की दुकान का समय प्रतिदिन दस से चार बजे तक निर्धारित किया गया है। दुकानदारों को कोरोना को लेकर सावधानी बरतने और मास्क, सैनिटाइजर आदि का नियमित प्रयोग करने के लिए कहा गया है।
दुकानों का समय और छूटी दुकानों को भी खोलने के लिए व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल रेवती नंदन सिंघल के नेतृत्व में एक दिन पहले डीएम से मिला था। व्यापारियों की मांग के आधार पर दुकानें खोलने और समय परिवर्तन का निर्णय लिया गया। मेडिकल एसोसिएशन के सुभाष चौहान और प्रमोद मित्तल ने भी रिटेल मेडिकल स्टोर का समय दस से पांच बजे तक करने का स्वागत किया है।