फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The magazine of the licensed rifle deposited in Charthaval police station disappeared

पुलिस बोली, रायफल ले जाओ और लिखकर दो रास्ते में खो गई मैगजीन

Wed, 29 Jun 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The magazine of the licensed rifle deposited in Charthaval police station disappeared
पुलिस बोली, रायफल ले जाओ और लिखकर दो रास्ते में खो गई मैगजीन
विज्ञापन

- विधानसभा चुनाव के दौरान राइफल और मैग्जीन कराई थी जमा
- मैग्जीन खोने पर पीड़ित पर बनाया रहे दबाव, अफसरों से शिकायत
पंकज ऐरन
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल के मालखाने से राइफल की मैग्जीन खोने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने तलाश करने और अपनी गलती स्वीकार करने के बजाए उल्टे राइफल मालिक पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। कहा कि वह लिखकर दें कि उसकी मैग्जीन रास्ते में कहीं गिर गई है। पीड़ित ने बिना मैग्जीन के राइफल लेने से इनकार कर दिया। मैग्जीन न मिलती देेख कर पीड़ित ने अधिकारियों के यहां हाजिर होकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा करा लिए गए थे। चरथावल की मुर्दा पट्टी निवासी रब्बान पुत्र मुस्तकीम ने भी अपनी लाइसेंसी राइफल मय मैग्जीन चरथावल थाने में जमा कराई थी। 12 जनवरी 2022 को जमा कराई राइफल और मैग्जीन को लेने के लिए रब्बान 23 मई को थाना चरथावल पहुंचे। उनकी कस्बा प्रभारी दारोगा व मालखाना बाबू से बातचीत हुई। उनसे राइफल व मैग्जीन देने को कहा गया। मगर, अगले ही क्षण दारोगा और मालखाना बाबू की बात सुनकर उन्हें धक्का लगा। दोनों ने उनसे कहा कि वह उन्हें लिख कर दें कि उनकी मैग्जीन रास्ते में गिर गई है और बाहर से दूसरी मैग्जीन ले लेना।
विज्ञापन

झूठे मामले में फंसाने की धमकी
पीड़ित रब्बान के अनुसार, उन्होंने दारोगा को मैग्जीन खोने के बारे में लिखकर देने से इंकार कर दिया। आरोप दारोगा व मालखाना बाबू ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसवा देंगे। अगर आगे से राइफल और मैग्जीन लेने आए तो तुम्हें हवालात में बंद कर देंगे। नहीं तो बिना मैग्जीन राइफल लेकर चले जाओ। धमकी मिलने से पीड़ित डरा हुुआ है। उसने बताया कि दोनों ने अन्य लोगों से भी ऐसे ही पत्र लिखवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कार्रवाई को कहा है। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed