{"_id":"613506ed8ebc3eb62630745e","slug":"the-lock-of-the-district-judge-s-campus-was-broken-to-go-to-prakash-chowk-muzaffarnagar-news-mrt554925564","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश चौक जाने के लिए तोड़ा जिला जज कैंपस के गेट का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश चौक जाने के लिए तोड़ा जिला जज कैंपस के गेट का ताला
विज्ञापन
महापंचायत में गांधी, सुभाष, भगत सिंह बन कर पहुंचे हिसार के किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रकाश चौक जाने के लिए तोड़ा जिला जज कैंपस के गेट का ताला
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर एक नेशनल न्यूज चैनल की महिला एंकर के साथ अभद्रता की गई। वहीं, लंबा रास्ता तय करने से बचने के लिए जिला जज कैंपस के गेट में लगा ताला भी तोड़ दिया गया।
रविवार को दोपहर करीब 11 बजे जज कैंपस का मेन गेट बंद होने के बाद शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति थी। इसी दौरान कुछ लोग शहीद बचनसिंह चौक की ओर वाले जिला जज कैंपस के मुख्य द्वार पर पहुंचे और वहां चेन डालकर बंद किए गए ताले तो ईंटें मार-मारकर तोड़ डाला। गनीमत रही कि शहीद बचनसिंह चौक पर मौजूद पुलिस फोर्स ने इन लोगों को समझा-बुझाकर जिला जज कैंपस में जाने से रोक दिया।
जीआईसी ग्राउंड के बाहर महावीर चौक पर कुछ लोगों ने ने एक नेशनल न्यूज चैनल की महिला न्यूज एंकर के साथ अभद्रता कर दी। उनके कैमरे की केबल तोड़ने के साथ ही न्यूज एंकर के साथ धक्कामुक्की भी की गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने महिला एंकर को भीड़ से निकालकर एक मीडिया कार्यालय में पहुंचाया, जहां से पुलिस फोर्स ने उन्हें सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद महिला न्यूज एंकर बिना महापंचायत की कवरेज किए यहां से लौट गईं।