फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The letter is going viral on social media in name of minister Baby Rani

UP: ‘मंत्री का सामान है, टोल टैक्स न लिया जाए’, खूब वायरल हो रहा पत्र, सवालों के घेरे में महिला अफसर

Tue, 04 Oct 2022 12:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Oct 2022 12:00 AM IST
सार

योगी सरकार में मंत्री बेबी रानी के नाम का पत्र खूब वायरल हो रहा है। यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
The letter is going viral on social media in name of minister Baby Rani
वायरल हुआ पत्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूबे की योगी सरकार में महिला एवं विकास कैबिनेट मंत्री व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का लकड़ी का सामान सहारनपुर से उनके आगरा आवास पर बिना टोल टैक्स के भेजा गया है। सहारनपुर की जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने यहां से सामान लेकर गए गाड़ी चालक को एक प्रमाणपत्र देकर भेजा है। जिसमें लिखा है- यह मंत्री का सामान है, जिससे टोल टैक्स न लिया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


महिला एवं विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य गत माह सहारनपुर जनपद के दौरे पर आई थीं। यहां से 24 अगस्त को उनके आवास 4/ए जनरल करियप्पा रोड, निकट बालू गंज पुलिस चौकी, आगरा एक गाड़ी में सामान भेजा गया। जिस गाड़ी में यहां से सामान भेजा गया, उसके चालक को जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने अपने विभागीय लेटरपैड पर एक प्रमाणपत्र बना दिया, जिसमें लिखा- माननीय मंत्री बेबीरानी मौर्य के लिए कुछ सामान शासकीय कार्य में गाड़ी संख्या यूपी 11 बीटी- 8347 में सहारनपुर से माननीय मंत्री आवास आगरा जा रहा है। अत: आपको सूचित किया जाता है कि उक्त गाड़ी को किसी प्रकार के अवरोध एवं टोल टैक्स से मुक्त करने का कष्ट करें। अधिक जानकारी के लिए कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक संजय के मोबाइल नंबर 9410406030 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो चर्चा का विषय बना है। इस संबंध में मंत्री के निजी सहायक संजय का कहना है कि सहारनपुर से क्या सामान मंत्री के आवास पर आगरा भेजा गया है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Deepak Murder: कटा सिर मिला पर हजम न हुई पुलिस की थ्योरी, परिजनों ने की CBI जांच की मांग, पढ़ें-कब क्या हुआ

उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी का कहना है कि माननीय मंत्री गत माह जिले में दौरे पर आई थीं। तब उन्होंने यहां पर लकड़ी का कुछ सामान खरीदा था। उनके यहां से फोन आया था कि सामान गाड़ी में यहां से आगरा जाना है। रास्ते में कोई परेशानी न हो और टोल टैक्स न लिया जाए, इसलिए एक पत्र लिख कर दे देना। विभाग की अधिकारी होने के नाते मैंने उक्त प्रमाणपत्र बना कर गाड़ी के चालक को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed