{"_id":"6ae39bb475d616523a0c6f0c","slug":"heightened-vigilance-during-the-festive-season-from-travel-safety-to-security-hospitals-prepared-for-emergencies-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-186928-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: त्योहारों में सुरक्षा से सफर तक चौकसी, आपात स्थिति के लिए अस्पताल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: त्योहारों में सुरक्षा से सफर तक चौकसी, आपात स्थिति के लिए अस्पताल तैयार
Fri, 30 Oct 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारों पर बाजारों में भीड़ और घरों-दुकानों में रोशनी के बीच सुरक्षा, यातायात, बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रखने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस बाजारों में निगरानी बढ़ाएगी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जाम से बचाने के लिए बाजार में वाहनों के प्रवेश का समय तय होगा। विद्युत निगम तारों और ट्रांसफार्मरों की जांच करेगा, जिससे त्योहार में आपूर्ति बाधित न हो। पटाखों से जलने व आंखों में चोट के मामलों के लिए अस्पतालों में दवाओं, बेड और विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।
-- -- -- -
-- पुलिस : गश्त, वाहनों की जांच और खुफिया तंत्र रहेगा सतर्क
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बाजारों में सुरक्षा बढ़ेगी। गश्त के साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा। वाहनों की जांच होगी। होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास निगरानी रहेगी। खुफिया तंत्र भी हर गतिविधियों पर नजर रखेगा।
-- -- -- --
-- यातायात : बाजारों में नहीं जाएंगे तिपहिया-चौपहिया वाहन
एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहारों पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए तिपहिया-चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। श्रीराम चौक पर बैरिकेडिंग लगा दी है। नेहरू मार्केट, शहीद गंज बाजार, रानी बाजार, सर्राफा बाजार में ई-रिक्शा, ऑटो नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा दिवाली पर एंट्री के समय में भी बदलाव किया जाएगा, जिससे बाजारों में जाम न लग सकें।
विज्ञापन
-- -- -- --
-- स्वास्थ्य : अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ रहेंगे तैयार
पटाखों से जलने और आंखों में चोट के मामलों के लिए एसबीडी जिला अस्पताल ने तैयारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़ ने बताया कि जरूरी दवाओं का स्टॉक तैयार कर लिया है। बेड व अन्य वार्ड भी तैयार किए जा रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड में नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती रहेगी। इलाज में कोई परेशानी नहीं होगी।
-- -- -
-- बिजली : नहीं लगेंगे बिजली कट, निगम कर रहा तैयारी
विद्युत निगम के नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि दिवाली पर आपूर्ति सुचारु रखने के लिए निगम की पूरी तैयारी है। ट्रांसफार्मर व तार जांचे जाएंगे। इस संबंधित बिजलीघर को निर्देश जारी कर दिए हैं। दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी।
-- -- --
-- ट्रेन : पंजाब से पश्चिम बंगाल तक चलेगी स्पेशल ट्रेनें
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि त्योहारों में भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल तक चलेंगी। पांच नवंबर से स्पेशल ट्रेनें शुरू हो जाएंगी।