फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The leader of the inter-state animal thief gang caught along with the partner

अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का सरगना साथी सहित दबोचा

Wed, 15 Jun 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
The leader of the inter-state animal thief gang caught along with the partner
मुजफ्फरनगर। छह माह से फरार अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के सरगना को उनसे साथी के साथ नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि चेकिंग के दौरान जौली रोड पुलिया से बुधवार सुबह पुलिस ने कैराना निवासी रिजवान उर्फ सोनू और बघरा के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अरशद को गिरफ्तार किया। दोनों पशु चोर हैं। सोनू ने पुलिस को बताया कि गिरोह रात में बिना नंबर की गाड़ी, बाइक पर चलते हैं। सुनसान स्थान वाली डेयरी से पशु चोरी करते हैं। उनके साथ मिमलाना रोड निवासी नदीम, बघरा निवासी मनसाद, दधेडू निवासी अहसान, चरथावल निवासी तौफीक व बघरा निवासी आशू भी रहते हैं। चोरी की भैंसों को गुलजार आधी रकम में अपने पास रखता था।
विज्ञापन

31 नवंबर 2021 की रात को वसुंधरा कॉलोनी की डेरी से भैंस चोरी की थी। पुलिस ने नदीम हांडा सहित कई साथी जेल भेजे जा चुके हैं। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। यह गिरोह 2007 से उप्र, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में सक्रिय है और दो सौ से ज्यादा पशु चोरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की हुई थी मौत
28 दिसंबर 2021 को गिरोह के सरगना रिजवान व साथी अरशद को पकड़ने के लिए मंडी कोतवाली की टीम हरियाणा गई थी। यह दोनों भाग गए थे। वापस आते समय हरियाणा में करनाल-गंगोह रोड पर गांव कुंजपुरा के पास पुलिस की गाड़ी हादसा ग्रस्त हो गई थी, तब सिपाही तीन सिपाही घायल और सुमित की मौत हो गई थी।
पंजाब पुलिस ने की पूछताछ
पंजाब के जगराऊ से आई सीआईए की टीम ने दोनों पशु चोरों से पूछताछ की है।
अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed