फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The last rites of the girl were performed 20 hours after the post-mortem

पोस्टमार्टम के 20 घंटे बाद किया बालिका का अंतिम संस्कार

Sat, 09 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The last rites of the girl were performed 20 hours after the post-mortem
मुजफ्फरनगर के खतौली के लाड़पुर में सड़क दुर्घटना में हुई किशोरी के मौत के बाद शव को अंतिम संस्का? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुधवार शाम की शाम कार की टक्कर से हो गई थी बालिका खुशी की मौत
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया था जाम, पुलिस से हुई भी झड़प
देर रात पुलिस ने आरोपी को कर लिया था गिरफ्तार, परिजनों ने नहीं किया था अंतिम संस्कार
शुक्र्रवार को सीओ और एसडीएम के आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। लाड़पुर गांव के मामले में आखिरकार 20 घंटे बाद मृतका बालिका खुशी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार सुबह सीओ खतौली राकेश कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता कर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को हुई झड़प के मामले में कार्रवाई न करने भी आश्वासन दिया है। एसडीएम जीत सिंह राय ने शासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
बुधवार शाम लाड़पुर निवासी विपिन की पत्नी रीना देवी और 11 वर्षीय बेटी खुशी जानसठ रोड पर खुशहाली पंट्रोल पंप के समीप कार चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में खुशी की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर मृतका का शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों के साथ पीड़ित परिवार ने आरोपी कार चालाक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लाठी चार्ज की थी। ग्रामीणों ने भी पुलिस कार्रवाई का विरोध किया था। पुलिस कर्मियों को दौड़ाया भी था। देर रात तक चले हंगामे के बाद परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार की बात कही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय प्रजापति महासभा युवा शाखा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित प्रजापति, डॉ मोदीलाल, सुभाष प्रजापति रसूलपुर, राकेश प्रजापति आदि गांव में पहुंचे। उन्होंने सीओ राकेश सिंह व इंस्पेक्टर संजीव कुमार से ग्रामीणों के साथ वार्ता की। आर्थिक सहायता दिलाने की सहमति बनी। साथ ही प्रजापति समाज के नेताओं ने पुलिस से आग्रह किया कि किसी भी ग्रामीण पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। पुलिस ने इसका भी आश्वासन दिया। इसके बाद बालिका का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के परिजनों ने लगाया तोड़फोड़ का आरोप
आरोपी कार चालक अनिरुद्ध निवासी लाड़पुर के परिजन भी सीओ आफिस पहुंचे। उन्होंने सीओ से मिलकर मृतक किशोरी के परिजनों पर घर आकर तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट करने का आरोप लगाया। सीओ राकेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed