फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The land of the religious place in Shahpur was liberated

राजस्व टीम ने धार्मिक स्थल की जमीन को कब्जा मुक्त कराया

Thu, 08 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The land of the religious place in Shahpur was liberated
शाहपुर। राजस्व टीम ने गांव चांदपुर में देव स्थल की भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए भूमि पर पिलर लगा दिए है।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर के ग्राम प्रधान डॉ कुलदीप त्यागी ने बताया कि गांव चांदपुर व बसधाड़ा की सीमा पर खसरा नंबर 359 व 360 की लगभग एक बीघा भूमि देव स्थल माता के नाम दर्ज है। बावजूद इसके पिछले 25 वर्षों से गांव बसधाड़ा के एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने इस भूमि पर कब्जा कर रखा था। देव स्थल माता की भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए तहसीलदार बुढ़ाना को प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर उन्होंने लेखपाल अजेंद्र राठी को भूमि की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को को लेखपाल, पुलिस व ग्रामीणों के साथ देव स्थल माता की भूमि पर पहुंचे और पैमाइश करने के बाद भूमि पर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर चलाकर भूमि को खाली करा दिया। इस दौरान भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, किन्तु ग्रामीणों के आगे उनकी एक न चली। बाद में ग्रामीणों ने देवस्थल की भूमि पर पिलर लगा दिए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed