फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The issue of over-supply of shadow betting in Gavis's board meeting

गन्ना विकास समिति की बोर्ड बैठक रही हंगामेदार

Fri, 25 Feb 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
The issue of over-supply of shadow betting in Gavis's board meeting
मुजफ्फरनगर, खतौली। गन्ना विकास समिति के सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चार बिंदुओं पर चर्चा की गई, बैठक हंगामेदार रही। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण बिंदू गन्ना समिति खतौली के अध्यक्ष सहित अन्य लोगों द्वारा राजस्व अभिलेखों में दर्ज कृषि योग्य भूमि व गन्ना क्षेत्रफल के आधार पर नियमानुसार निर्धारित सट्टे से अधिक गन्ना आपूर्ति किए जाने का मामला रहा।
विज्ञापन

शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद संजय आर भूसरेडडी आयुक्त गन्ना एवं चीनी तथा निबंधक ने आरोपियों की बैठक कर सुनवाई करने के निर्देश दिए थे। बैठक में सभी आरोपियों ने रुपया जमा करने में असमर्थता जताई है। विरोधी पक्ष ने रुपया जमा कराने की मांग रखी, वही उनके पक्ष के लोगों ने उनके पक्ष की बात की। बैठक की अध्यक्षता गन्ना समिति उपाध्यक्ष अनिल कुमार तथा संचालन गन्ना समिति सचिव महिपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

बैठक में पेराई सत्र 2021-22 की गन्ना आपूर्ति पर विचार, माह जनवरी 2022 तक समिति में हुए खर्चे स्वीकार पर विचार किया गया। बैठक में मुख्य रूप से ऋषिपाल भाटी, पूर्केश, प्रशांत कुमार, ओमवीर सिंह, प्रवेश उर्फ लटूरे, रामनिवास, प्रमोद कुमार, कवर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed