{"_id":"2643c75594ad724d3244e8742ddc6889","slug":"the-investigation-found-the-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में सही पाए गए नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में सही पाए गए नामांकन
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 01 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के 11 वार्डों के लिए जिन 259 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जांच में सब सही पाए गए हैं। आपत्ति मांगे जाने के साथ शाम के समय उनका निस्तारण किया जाएगा। बुधवार को भी दो सदस्यों की जाति को लेकर आपत्ति मिली है। इन पर भी बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।
जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बुधवार को पूरे दिन चला। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रत्येक प्रत्याशी के कागजों की जांच की। नामांकन के साथ जो प्रपत्र जमा किए गए उनका भी मिलान किया गया।
वोटर लिस्ट से वोट नंबर का मिलान किया गया। एआरओ डॉ. डबल सिंह ने बताया कि जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। जांच और आपत्तियां किए जाने के लिए आज का समय भी दिया गया है। आपत्तियां लेने के साथ उनका निस्तारण भी आज ही होगा। तीन अक्तूबर को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। एआरओ ने बताया कि वार्ड दो से जाति को लेकर दो आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन
छोटी बेगम की जाति पर यह कहते हुए आपत्ति की गई है कि शादी के बाद उसका धर्म परिवर्तन हो गया है। दूसरे अनुराधा के जाति प्रमाण पत्र पर ही सवाल खड़ा किया गया है। इन दोनों आपत्तियों पर सुुनवाई की जा रही है। आज भी आपत्ति ली जाएंगी और अधिकारी उनका निस्तारण भी करेंगे।
चुनाव में चौकस रहे पुलिस : एसएसपी
मुजफ्फरनगर। जिले में चल रहे जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती बरतने के लिए कहा है। एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। उनकी गाड़ियों की तलाशी लें। देखें कि उनमें शराब, पैसा या कोई आपत्तिजनक वस्तु तो नहीं है।
किस प्रत्याशी की कितनी गाड़ियां चल रही हैं और प्रत्याशी कोई उपहार आदि तो नहीं बांट रहे हैं। क्षेत्र के लोगों के शत-प्रतिशत शस्त्र जमा कराने के आदेश दिए। संदिग्धों पर नजर रखने, माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और प्रत्याशियों के समर्थकों पर भी नजर रखने के लिए कहा।
चुनाव के दौरान गड़बड़ करने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने और रात के समय गांवों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को भंग नहीं करने दिया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आज दाखिल होंगे नामांकन, प्रशासन की तैयारी पूर्ण
खतौली। ब्लॉक कार्यालय पर तीसरे दिन क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 202 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। बृहस्पतिवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके लिए प्रशासन ब्लाक कार्यालय पर बेरीकेडिंग की है।
ब्लॉक क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 138 पद है। विगत तीन दिनों से नामांकन पत्र खरीद की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें प्रथम दिन 226, दूसरे दिन 278 तथा तीसरे दिन 202 नामांकन पत्र बिके। तीसरे दिन आरक्षित सीट सीट के लिए 152 तथा अनारक्षित सीटों के लिए 50 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अभी तक कुल 706 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
बीडीओ दुष्यंत सिंह ने बताया कि आज नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए बेरिकेडिंग की गई है, पर्चा दाखिल करने के लिए नौ एआरओ तथा एक आरओ को तैनात किया गया है। पर्चा दाखिल करने के लिए नौ खिड़की बनाई गई हैं। जिसमें एआरओ पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं।
इस दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा। उधर, नामांकन पत्र भरवाने के लिए अधिवक्ताओं की सीट पर बीडीसी पद के प्रत्याशियों की भीड़ रही।