{"_id":"5f09ed468ebc3e635f571f04","slug":"the-injured-man-died-in-the-accident-muzaffarnagar-news-mrt490756830","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान ग्रामीण युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान ग्रामीण युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। राजपुर गढ़ी गांव के रहने वाले विक्रम की बाइक विधायक की कार से टकरा गई थी। गंभीर हालत में विक्रम को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान विक्रम की मौत हो गई। घटना से परिवार शोक में डूबा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर गढ़ी का रहने वाला विक्रम (26) पुत्र कवंरपाल मंगलवार 7 जुलाई को बाइक से कहीं जा रहा था। गांव की मांढ़ी के पास उसकी बाइक क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक की कार से टकरा गई थी। इस घटना में वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा है। अंतिम संस्कार में विधायक के भाई अजय मलिक, जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, डूंगर गांव के प्रधान बिजेन्द्र सिंह व राजपुर के ग्राम प्रधान लोकेश सहित कई लोग मौजूद रहे।