फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The indifference of the Jats, the BJP's votes had started decreasing from the Gathwala itself.

जाटों की बेरुखी, गठवाला से ही घटने शुरू हो गए थे भाजपा के वोट

Sat, 12 Mar 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
The indifference of the Jats, the BJP's votes had started decreasing from the Gathwala itself.
जाटों की बेरुखी, गठवाला से ही घटने शुरू हो गए थे भाजपा के वोट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा में रालोद ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। गठवाला खाप के अधिकतर गांवों में भाजपा को जीत मिली, लेकिन 2017 के मुकाबले वोट घटते चले गए। जाटों का रुझान रालोद की ओर हुआ, जिससे भाजपा को नुकसान झेलना पड़ा। बालियान खाप के मुख्य गांवों का भी यही हाल रहा। सोरम गांव में भाजपा के वोट घटे। हर गांव में पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा के वोट घटने और मुस्लिमों के रालोद के पक्ष में लामबंद होने से उमेश मलिक को हार का सामना करना पड़ा।
- गठवाला के गांवों में घटी भाजपा
गांव 2017 2022
फुगाना 2805 2156
डूंगर 1699 1391
खेड़ीगनी 585 374
कुरावा 1007 699
मोहम्मदपुर 1593 1374
सरनावली 974 1041
डूंगर में उमेश और गढ़ी में जीते राजपाल
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने अपने गांव गढ़ी नौआबाद में 1723 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा को यहां 872 वोट मिले। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक ने अपने गांव डूंगर में 1391 वोट हासिल किए और राजपाल बालियान को यहां सिर्फ 703 वोट मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन

सर्वखाप के केंद्र सोरम में घटे वोट
2017 के चुनाव के मुकाबले भाजपा को बालियान खाप के सोरम, भौराकलां, मुंडभर में नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा जाट वोटों की अधिकता वाले गांव बिटावदा, गढ़ी सखावतपुर, टांडा माजरा, इटावा में भाजपा को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालियान के गांव कुटबा-कुटबी में पीछे रहे पंकज
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव कुटबी में सपा विधायक पंकज मलिक भाजपा की सपना कश्यप से पीछे रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर एक में भाजपा को 334 और सपा को 170 वोट मिले। कमरा नंबर दो में सपना कश्यप को 346 और पंकज मलिक को 121 वोट हासिल हुए। कुटबा गांव में भी सपना को अधिक वोट मिले। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक कुटबा में भाजपा को 311, जबकि पंकज को 92, कमरा नंबर दो में भाजपा को 166 और सपा को 32, कमरा नंबर तीन में भाजपा को 285 और सपा विधायक को 135 वोट मिले। कमरा नंबर चार में सपना कश्यप को 230 और पंकज को 213 वोट मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed