फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Income Tax Department's investigation at Mansoorpur Mill lasted for more than 125 hours.

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर मिल में 125 घंटे से अधिक चली आयकर विभाग की जांच

Tue, 04 Nov 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The Income Tax Department's investigation at Mansoorpur Mill lasted for more than 125 hours.
मंसूरपुर। मंसूरपुर शुगर मिल में आयकर विभाग की जांच पूरी हो गई। जांच 125 घंटे से ज्यादा चली। रविवार देर रात टीम लौट गई।
विज्ञापन


मंसूरपुर शुगर मिल पर आयकर विभाग की टीम की जांच करने के लिए बुधवार की सुबह 6 बजे पहुंची थी। तब से जांच शुरू होकर रविवार की रात 2 बजे तक चलती रही। जांच के दौरान टीम ने मिल के अधिकारियों व उनके मोबाइल फोन अपने निगरानी में ले लिए थे। बुधवार से शुरू हुई यह जांच रविवार देर रात लगभग दो बजे तक चली। रात दिन लगातार 125 घंटे से अधिक विभिन्न विभागों की जांच की गई।

आयकर विभाग की टीम ने गांव जोहरा में जाकर किसानों से भी जानकारी ली थी। पता चला है कि जांच के दौरान टीम ने बिक्री विभाग, परचेज विभाग, अकाउंट, चीनी का स्टॉक डिजिटल डाटा आदि की जांच की। टीम को जांच में कुछ मिला या नहीं, यहां किसी को कोई जानकारी नहीं है। रविवार की रात दो बजे टीम जांच पूरी कर दिल्ली लौट गई। मिल प्रबंधन तंत्र का कहना है कि टीम ने अपने हिसाब से जांच की है। टीम के अधिकारी अपने विभाग के बड़े अधिकारियों को जांच सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed