{"_id":"5de951a98ebc3e54ed5f0dd3","slug":"the-husband-was-given-an-order-for-financial-penalty-of-four-lakhs-muzaffarnagar-news-mrt4572452173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को सुनाया चार लाख के आर्थिक दंड का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को सुनाया चार लाख के आर्थिक दंड का फरमान
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव में दंपती में चले आ रहे विवाद को लेकर बैठी पंचायत में पति को पंचायत में माफी मांगने और चार लाख रुपये देने का फरमान सुनाया गया। यह सुन पंचायत से भाग रहे पति को कुछ युवकों ने रास्ते में पकड़कर मारपीट कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक दोनों पक्ष थाने पर जमा थे।
भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से करीब डेढ़ साल पहले किया था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में तकरार रहने लगी। दोनों में काफी हद तक मनमुटाव बढ़ गया और विवाहिता अपने मायके में आ गई। बृहस्पतिवार को विवाहिता के मायके में जिम्मेदार व्यक्ति के एक पंचायत बुुलाई गई। पंचायत में पति पक्ष की और से ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन से भी अधिक लोग पहुंचे। पति ने पत्नी को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। इस पर काफी गहमागहमी के बाद पंचायत ने पति व उसके साथ आए लोगों को पंचायत में माफी मांगने तथा विवाहिता पक्ष को चार लाख रुपये देने का फरमान सुनाया। इस पर पति पक्ष ने माफी नहीं मांगने और चार लाख रुपये देने की बात कही। इसे लेकर पंचायत के लोग बिगड़ गए। इसी बीच मौका पाकर पति बाइक लेकर भागने लगा। पंचायत में मौजूद गांव के ही दो युवकों ने उसका पीछा करके भोपा के पास गांव में पकड़ लिया उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक दोनों पक्ष थाने पर जमा थे तथा समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी।