{"_id":"5de950ea8ebc3e549d0413cc","slug":"the-husband-was-accused-of-doing-unethical-acts-muzaffarnagar-news-mrt4572432139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर पर ही लगाया अनैतिक कार्य करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर पर ही लगाया अनैतिक कार्य करने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के एक गांव में में अनैतिक कार्यों की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पकड़ी गई महिला ने अपने शौहर पर ही जबरन वेश्यावृत्ति कराने और उसके भाइयों व साथी पर उसका सहयोग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शौहर को गिरफ्तार कर लिया है।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात अनैतिक कार्यों की शिकायत पर क्षेत्र में एक गांव में दबिश दी थी। मौके पर दो लोगों के साथ ही एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने अपने शौहर पर ही जबरन वेश्यावृत्ति कराने और दो देवरों के साथ ही ट्रक चालक पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया। महिला ने इस बाबत तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, महिला के शौहर नवाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मौके से पकड़े गए एक अन्य युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।