फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The huge amount found in the car will be confiscated

कार में मिली मोटी रकम तो होगी जब्त

Fri, 21 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The huge amount found in the car will be confiscated
कार में मिली मोटी रकम तो होगी जब्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में काला धन के प्रयोग पर पुलिस ने तिरछी की है। ऐसे धन की बरामदगी के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है। हाईवे पर पुलिस और स्टेटिक टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बुढ़ाना में बुधवार को पुलिस ने लाखों रुपये की रकम जब्त की है।

एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर सभी थानों में स्टेटिक टीम बनाई गई है। टीम में पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारी शामिल किए गए हैं। यह टीम हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही है। बुधवार को बुढ़ाना मेें दो वाहनों से पंद्रह लाख रुपये की रकम बरामद की गई थी। माना जा रहा था कि यह रकम चुनाव में प्रयोग करने के लिए लाई जा रही थी। यह रकम जब्त कर ली है। रकम के मालिकों से हिसाब देने को कहा गया है। बताया गया कि यह रकम जिन लोगों से बरामद हुई, वह रकम के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके थे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि ऐसे धन के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति से मोटी रकम मिलती है तो रकम के बारे में पूरी जानकारी व हिसाब भी रकम मालिक के पास होना चाहिए। यदि रकम बैंक से निकाली है तो उसकी एंट्री दिखानी होगी। व्यापारिक पैसा है तो भी बताना होगा। उधर, बुढ़ाना में बीस लाख की रकम बरामद होने के मामले में बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दस लाख से ज्यादा की रकम नियमानुसार आयकर विभाग ले जाते है। दस लाख से कम की रकम स्टेटिक टीम के मजिस्ट्रेट सरकारी खाते में जमा करा देते है। हिसाब देने के बाद ही रकम रिलिज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed