फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The house of the kiln owner was searched by the miscreants in the village Pipalhera

गांव पीपलहेड़ा में भट्ठा मालिक के घर को बदमाशों ने खंगाला

Tue, 05 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The house of the kiln owner was searched by the miscreants in the village Pipalhera
तितावी। गांव पीपलहेड़ा निवासी ईंट-भट्ठा मालिक के घर में घुसे बदमाश करीब 30 लाख रुपये कीमत का सोना-चांदी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय परिजन घर में ही सोए रहे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा निवासी शिवओम का गांव धौलरा में ईंट-भट्ठा है। उनके घर के पास एक खाली मकान पड़ा हुआ है। रविवार देर रात उक्त खाली मकान में घुसकर कुछ बदमाश शिवओम के घर में जा पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने घर में सोए परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद एक कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर वहां से लॉकर आदि तोड़ने के बाद करीब 50 तोले सोना, पांच किलो चांदी, दो-दो लाख के दो हस्ताक्षर किए गए चेक और 30 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इसके साथ ही बदमाश अलमारी में रखे ईंट-भट्ठे के हिसाब के रजिस्टर भी ले उड़े।
विज्ञापन

इस दौरान घर में सोए किसी भी परिजन को बदमाशों की अथवा अलमारी तोड़ने की आहट तक नहीं सुनाई दी। सुबह सुबह करीब छह बजे परिजन नींद से जागे तो घर में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। सीओ शरदचंद्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है, जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed