फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The house caught fire due to electric short-circuit

बिजली के शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी

Thu, 11 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
The house caught fire due to electric short-circuit
रतनपुरी के गांव रायपुर नंगली में आग से जला सामान। - फोटो : KHATAULI
बिजली के शॉर्टसर्किट से मकान में आग लगी
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव रायपुर नंगली में शॉर्टसर्किट के कारण मजदूर के घर आग लग गई। आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली निवासी मौहम्मद अख्तर मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और बच्चे ही मौजूद थे। अचानक बिजली के शॉर्टसर्किट के कारण घर में आग लग गई। अख्तर की पत्नी एवं बच्चों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन धीरे-धीरे आग पूरे कमरे में फैल गई। बच्चों ने बाहर निकलकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पानी एवं रेत डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घरेलू सामान, कपड़े, अनाज, चारपाई एवं संदूक आदि जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed