फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The highway will be widened from Khadar Tirahe to Bhurahedi

Muzaffarnagar News: खादर तिराहे से भूराहेड़ी तक हाईवे का होगा चौड़ीकरण

Thu, 05 Dec 2024 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 05 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
The highway will be widened from Khadar Tirahe to Bhurahedi
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। दिल्ली-दून हाईवे पर भूराहेड़ी से खादर तिराहे तक चौड़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की टीम ने पहुंचकर पैमाइश की। दुकानदार भी जानकारी लेने के लिए पहुंच गए। पैमाइश से व्यापारियों के बीच बेचैनी है।
विज्ञापन




मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने पुराने हाईवे पर गांव भूराहेड़ी से कस्बे की तरफ पैमाइश शुरू कर दी है। दो किमी हाईवे का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। कसबे के कई मोहल्लों और दुकानों का अधिग्रहण किया जा सकता है। व्यापारियों के बेचैनी फैल गई। पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी का कहना है कि कसबे के लोगों का नुकसान नहीं होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों से मिलकर वार्ता कर समाधान कराया जाएगा। उधर, व्यापारी अर्जुन गुप्ता, विकास मेहता, राजू सोढ़ी, अन्नू चौधरी, रचित विज,जावेद सलमानी, सोएब अहमद, मोहित कोरी का कहना है कि व्यापारियों काो नुकसान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


- पुरकाजी-लक्सर हाईवे से हटवाया था अतिक्रमण

पिछले साल जून में लोक निर्माण विभाग ने पुरकाजी-लक्सर हाईवे के निर्माण के लिए गांव बढ़ीवाला खादर तक करीब 15 किमी तक अवैध अतिक्रमण की सीमा में आए भवनों को जेसीबी से ध्वस्त करना शुरू कर दिया था। सड़क के मध्य से 50 फीट तक अवैध निर्माण दर्शाकर पुराने हाइवे पर बने भवनों पर नोटिस चस्पा कर तत्काल प्रभाव से अवैध अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई थी। करीब डेढ़ वर्ष में पुरकाजी लक्सर हाईवे का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed