फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The heat scorched me, the lightning also made me cry

Muzaffarnagar News: लू के थपेड़ों ने झुलसाया, बिजली ने भी रुलाया

Mon, 20 May 2024 03:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
The heat scorched me, the lightning also made me cry
मुजफ्फरनगर। रविवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लू के थपेड़ों से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। दिन में 11 बजे से लेकर चार बजे तक आसमान से आग बरसती दिखाई दी। भीषण गर्मी में हुई बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन




तीन दिन से जनपद भीषण गर्मी की चपेट में है। रविवार को पूरे दिन लू के थपेड़ों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। दोपहर के समय लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी दोपहर को सन्नाटा छाया रहा। जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

अत्यधिक गर्मी के कारण दिन में सड़कों पर आवाजाही कम रही और महिलाएं चेहरे को कपड़े से ढककर चल रही थीं। जिन महिलाओं के साथ छोटे बच्चे थे वे उसे तेज धूप से बचाने का प्रयास करती दिखी। दोपहर में तेज धूप से बचाव के लिए रिक्शा चालक भी छाया तलाश कर रुक गए थे। पांच बजे के बाद धूप हल्की हुई तो सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------------------



चार दिन का अधिकतम तापमान



बृहस्पतिवार: 38.9 डिग्री सेल्सियस



शुक्रवार: 41.6 डिग्री सेल्सियस



शनिवार: 42.0 डिग्री सेल्सियस



रविवार: 42.2 डिग्री सेल्सियस



-----------------------------



चार दिन का न्यूनतम तापमान



बृहस्पतिवार: 21.9 डिग्री सेल्सियस



शुक्रवार: 23.7 डिग्री सेल्सियस



शनिवार: 24.3 डिग्री सेल्सियस



रविवार: 25.9 डिग्री सेल्सियस



---------------------------------



एक से तीन घंटे तक आपूर्ति रही बाधित

मुजफ्फरनगर। दोपहर के समय शहर के कुछ इलाकों की बिजली एक से तीन घंटे तक गायब रही। विद्युत आपूर्ति नहीं होने से भीषण गर्मी में लोग बिलबिला गए। तीन दिन से भीषण गर्मी में जिले की जनता जूझ रही है। लोग पंखों, कूलर, एसी का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में कुछ देर के लिए बिजली चली जाती है तो लोग परेशान हो उठते हैं। रविवार दोपहर नुमाइश कैंप बिजलीघर की बिजली डेढ़ गायब रही तो इलाके के लोग बिलबिला गए। इसी तरह महावीर चौक और टाउन हाल बिजलीघर क्षेत्र में भी आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही। अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा ने बताया कि कुछ जगह तार बदले जाने के कारण ही आपूर्ति बाधित रही। हमारा प्रयास है कि लोगों को अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed