फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The health department team misbehaved in Khatauli

खतौली में स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध, बदसलूकी की

Tue, 14 Apr 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The health department team misbehaved in Khatauli
खतौली में स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध करने पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली में स्वास्थ्य विभाग की टीम से बदसलूकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। खतौली स्थित आयशा मस्जिद में होम क्वारंटीन किए गए जमातियों को लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों ने जमातियों को वहां से ले जाने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में एसडीएम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया, जिसके बाद जमातियों को मुजफ्फरनगर लाया गया।

खतौली कस्बा के जैन नगर उत्तरी सराफान स्थित मस्जिद में दस जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से होकर 23 मार्च को आए हुुए थे। सैंपल की जांच रिपोर्ट में मध्य प्रदेश निवासी एक जमाती कोरोना पॉजिटिव आया था, जिसे मस्जिद से ले जाकर बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। मंगलवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम आयशा मस्जिद में मौजूद नौ जमातियों को मुजफ्फरनगर ले जाने के लिए पहुंची थी। जमातियों को ले जाए जाने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्हें मस्जिद से ले जाने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। खफा लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से बदसलूकी भी की, जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आला अफसरों को दे दी, जिससे हड़कंप मच गया। एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जमातियों को एहतियातन वहां से ले जाने की बात कहते हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed