फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The girl herself reached the police station after marrying her lover

प्रेमी संग शादी कर खुद थाने पहुंची युवती

Mon, 12 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The girl herself reached the police station after marrying her lover
प्रेमी संग शादी कर खुद थाने पहुंची युवती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र से एक पखवाड़े से लापता युवती अपने प्रेमी संग शादी कर थाने पहुंच गई और पति संग रहने की बात कही। युवती के परिजन थाने पहुंचे तो उनके सामने भी वह पति संग ही रहने की जिद पर अड़ी रही। घंटों गहमागहमी के बाद परिजन युवती को उसके हाल पर छोड़कर चले गए।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती एक पखवाड़े पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी और अपने स्तर से युवती की तलाश कर रहे थे। सोमवार को अचानक युवती मंसूरपुर निवासी अपने प्रेमी संग नई मंडी थाने पहुंची। उसने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी संग शादी कर लेने की जानकारी दी। उसने अपनी शादी से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को सौंप दिए। इस पर पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने बुला लिया, लेकिन उनके सामने भी युवती ने घर लौटने से इंकार कर दिया। प्रेमी (पति) के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। युवक-युवती आपस में रिश्तेदार लगते हैं, जिनके बीच एक-दूसरे के घर आते-जाते प्रेम-प्रसंग हो गया था। घंटों गहमागहमी के बाद भी युवती के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़े रहने के चलते आखिरकार परिजन उसे उसके हाल पर छोड़कर घर लौट गए। इसके बाद पुलिस ने भी युवक-युवती को उनकी मर्जी से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed