{"_id":"62c72588d7fb2919117aac60","slug":"the-gas-pipeline-passed-the-test-supply-up-to-charthaval-in-the-first-phase-muzaffarnagar-news-mrt5960762104","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट में खरी उतरी गैस पाइपलाइन, पहले चरण में चरथावल तक सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट में खरी उतरी गैस पाइपलाइन, पहले चरण में चरथावल तक सप्लाई
विज्ञापन
चरथावल में तैयार आईजीएल का पंप।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शामली के थानाभवन से मुजफ्फरनगर के चरथावल के बीच 18 किलोमीटर लंबी आईजीएल की मुख्य गैस पाइप लाइन जांच में दुरुस्त मिली है। अधिकारियों ने थानाभवन से लाइन में गैस छोड़ दी है। पहले चरण में चरथावल तक आपूर्ति होगी। यहीं से मेरठ और शामली के सीएनजी पंपों पर भी सप्लाई की जाएगी। दूसरे चरण में चरथावल से ट्रांसपोर्ट नगर तक सप्लाई की जाएगी।
आईजीएल ने गैस का मदर सेंटर शामली जिले के थानाभवन में बनाया है। यहां से चरथावल होते हुए शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए गए सेंटर तक सप्लाई की जानी है। आईजीएल के प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सप्लाई शुरू करने के लिए थानाभवन से चरथावल के बीच की पाइप लाइन में गैस छोड़कर जांच की गई। पाइप लाइन दुरुस्त मिली है। एक सप्ताह के अंदर चरथावल के सीएनजी पंप तक आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पाइप लाइन की चेकिंग के दौरान वॉल्व प्वाइंट पर कर्मचारी तैनात किए गए थे।
दूसरे चरण में लग सकता है एक महीना
दूसरे चरण का कार्य चरथावल से ट्रांसपोर्ट नगर तक किया जाना है। लाइन बिछाने का कार्य हो चुका है, लेकिन अन्य कार्य बचे हुए हैं। दूसरा चरण शुरू होने में करीब एक महीने का समय लग सकता है। शहर के लोगों को दूसरे चरण की सप्लाई शुरू होने के बाद ही लाभ मिल सकेगा। शहर की 15 कॉलोनियों में अब तक करीब 25 हजार घरों की रसोई तक पाइप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन आपूर्ति सिर्फ 907 घरों को मिल रही है। दूसरा चरण का कार्य पूरा होने के बाद ही शहर के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन सप्लाई वाला होगा पहला पंप
चरथावल में सीधी सप्लाई वाला आईजीएल का पहला पंप होगा। अभी तक वाहनों के जरिए सीएनजी की आपूर्ति गाजियाबाद और थानाभवन से की जा रही थी।
सीएनजी पंपों के लिए जाएगी 64 गाड़ियां
चरथावल से रोजाना 64 गाड़ियों में गैस भरकर अन्य जनपद के ऑफलाइन पंपों पर भेजने का लक्ष्य है। चरथावल के ऑनलाइन सीएनजी पंप पर कंपनी ने दो मशीन लगाई है। वाहनों में गैस ऑनलाइन पंप से गैस रिफलिंग तेज गति से होती है। संचालक मोहित पाल ने बताया पंप चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। 10 कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया है। माप तौल विभाग की कार्रवाई पूरी कर दी गई है।
लाइन में डाल दी गई गैस
प्रमुख पाइपलाइन में गैस डाल दी गई है। इसी पाइपलाइन से मुजफ्फरनगर को भी जल्द ही जोड़ दिया जाएगा। जिसका लाभ घरेलू गैस तथा सीएनजी उपभोक्ताओं को मिलेगा। - राजकुमार, प्रबंधक, आईजीएल