फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The first wife arrived before the rounds, the groom reached the police station

फेरों से पहले पहुंच गई पहली पत्नी, थाने पहुंचा दूल्हा

Tue, 03 May 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The first wife arrived before the rounds, the groom reached the police station
मुजफ्फरनगर : नई मंडी थाने में बैठी शिकायतकर्ता कीर्ति। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दवा कारोबारी के बेटे की शादी के धूम-धड़ाके में खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताकर युवती ने हंगामा कर दिया। मेहमान और परिचितों ने मामला संभालने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस देर रात दूल्हे को थाने ले आई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे आर्य समाज मंदिर में विवाह कर चुका है।
विज्ञापन

उत्तरी सिविल लाइन निवासी दवा कारोबारी के बेटे सौरभ का विवाह समारोह शहर की ही युवती के साथ भोपा रोड स्थित होटल में चल रहा था। शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। दावत के दौरान फरीदाबाद से अपने परिवार के साथ पहुंची कीर्ति नाम की युवती ने कहा कि सौरभ उसके साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह कर चुका है। दोनों पहले से ही परिचित हैं। कीर्ति खुद सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। हंगामा बढ़ने पर नई मंडी थाने से पुलिस होटल पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनीं। पुलिस दूल्हे को देर रात थाने ले आई। कीर्ति और उसका परिवार भी थाने पहुंच गया। देर रात तहरीर दिए जाने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

दहेज में मांगे 10 लाख तो दूल्हे समेत छह के खिलाफ मुकदमा
खतौली। मेरठ के भैंसा गावं निवासी कर्ण सिंह की बेटी की शादी खतौली के गांव बिहारीपुर निवासी नितिन के साथ तय हुई थी। रविवार को टीके की रस्म हुई। सगाई के लिए तीन लाख रुपये नकद, लड़के के परिजनों और रिश्तेदारों के सोने चांदी के आभूषणों के साथ ही लड़के के सोने के आभूषण, 101 लोगों को कपड़ों के जोड़े और अन्य सामान दिया। आरोप है कि नितिन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर टीके की रस्म में 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर अपमानित किया गया। इस पर लड़की पक्ष ने खतौली थाने में तहरीर दे दी। थाना प्रभारी खतौली संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी नितिन, उसके पिता भरत सिंह के समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार देर रात आरोपी भरत सिंह को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed