फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The family kept sleeping and took the cash-jewelry thief

परिजन सोते रहे और नकदी-जेवर ले उड़े चोर

Sun, 28 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The family kept sleeping and took the cash-jewelry thief
परिजन सोते रहे और नकदी-जेवर ले उड़े चोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बझेड़ी फाटक के पास स्थित मकान में घुसे चोर कमरे खंगालकर नकदी-जेवर ले उड़े। कमरों में ही सो रहे परिजनों को चोरों के आने और सामान खंगालने की भनक तक नहीं लग पाई, जिससे उन पर किसी केमिकल के छिड़काव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से गांव टंडेढ़ा ककरौली निवासी शेर अली काफी समय से गांव बझेड़ी में फाटक के पास रह रहे हैं। मकान के चार कमरों में शेर अली अन्य परिजनों के साथ, जबकि दो अन्य में विवाहित बेटे वाजिद व राशिद रहते हैं। शनिवार रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। देर रात किसी समय बदमाश घर में घुस गए और राशिद व वाजिद के कमरों को खंगाल डाला। पीड़ित परिजनों के अनुसार, बदमाश वाजिद के कमरे में रखी अलमारी से 15 हजार नकदी व चांदी के जेवरात और राशिद के कमरे में रखी अलमारी से 46 हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान ले उड़े। इस दौरान कमरों में ही सो रहे बेटों व उनकी पत्नी को न तो चोरों की भनक लगी और न ही किसी आहट से उनकी नींद खुली। परिजनों ने आशंका जताई है कि घर में घुसने के बाद संभवत: बदमाशों ने पूरे परिवार पर किसी नशीले केमिकल का छिड़काव कर दिया था, जिससे उनकी नींद ही नहीं खुल सकी। रविवार सुबह नींद से जागने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। राशिद अली ने बताया कि घटना की तहरीर दे दी गई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed