{"_id":"5fc3e8ad8ebc3e9b966178a5","slug":"the-faith-of-devotees-is-heavy-on-restrictions-muzaffarnagar-news-mrt513293213","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदियों पर भारी श्रद्धालुओं की आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबंदियों पर भारी श्रद्धालुओं की आस्था
विज्ञापन
शुक्रतीर्थ में गंगा में दीपदान करते श्रद्धालु।
- फोटो : KHATAULI
पाबंदियों पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कोविड-19 के चलते कार्तिक गंगा स्नान मेले पर लगाई गई पाबंदियां श्रद्धालुओं को रोकने में नाकाफी रही। कई स्थानों पर लगाई गई बेेरिकेडिंग को लांघकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थनगरी शुकतीर्थ पहुंच गए, जिन्होंने रविवार शाम गंगा स्नान के बाद गंगा घाट पर दीपदान के साथ ही गंगा आरती में भी भाग लिया।
कोविड-19 के मामलों में लगातार इजाफे के चलते शासन द्वारा सोमवार को होने वाले कार्तिक गंगा स्नान मेले पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं को तीर्थनगरी शुकतीर्थ पहुंचने से रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए थे। इसके तहत जहां एक ओर भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों के शुकतीर्थ पहुंचने पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं मोरना में शुकतीर्थ व फिरोजपुर मार्ग के साथ ही गांव इलाहाबास, बिहारगढ़, भोकरहेड़ी, फिरोजपुर व गंगा खादर क्षेत्र में बेरिकेडिंग लगाकर शुकतीर्थ की ओर जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। श्रद्धालुओं को केवल दीपदान की अनुमति दी गई है, जिसके लिए उन्हें सीमित संख्या में पैदल ही शुकतीर्थ की ओर भेजा जा रहा है। इसके बावजूद रविवार शाम तक हजारों श्रद्धालु पुलिस-प्रशासन की बेरिकेडिंग व व्यवस्थाओं को लांघकर गंगास्नान के लिए शुकतीर्थ जा पहुंचे। रविवार शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद दीपदान किया। महिलाओं ने कलश पूजन के साथ मां गंगा की आरती व पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगीं।

शुक्रतीर्थ में गंगा में दीपदान करते श्रद्धालु- फोटो : KHATAULI

शुक्रतीर्थ गंगा घाट पर बच्चों का मुण्डन कराते श्रद्धालु।- फोटो : KHATAULI

शुक्रतीर्थ में गंगा घाट पर व्यवस्थाओं को जायजा लेते उपजिलाधिकारी जानसठ- फोटो : KHATAULI
विज्ञापन