{"_id":"6086f4ca8ebc3e82aa0eba2f","slug":"the-fair-did-not-fill-the-temple-due-to-corona-devband-news-mrt536018010","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते मंदिर पर मेला नहीं भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चलते मंदिर पर मेला नहीं भरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के चलते मंदिर पर मेला नहीं भरा
देवबंद। कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते सोमवार को चतुर्दशी तिथि पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर मेला तो नहीं भरा, लेकिन प्रशासन ने श्रद्धालुओं को प्रसाद चढ़ाने की इजाजत दी। सोमवार को शाम तक श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद चढ़ाने और पूजा अर्चना करने को पहुंचते रहे।
हर वर्ष चतुर्दशी तिथि पर पालिका के तत्वावधान में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर मेला आयोजित होता है। इसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के चलते प्रशासन द्वारा मेला स्थगित किया जा रहा है। इस बार भी मंदिर पर मेला तो नहीं लगा परंतु लोगों की धार्मिक आस्था को देखकर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सिर्फ प्रसाद चढ़ाने की अनुमति दी। सुबह के समय तो काफी देर तक मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा। कुछ श्रद्धालु मास्क भी नहीं लगाए दिखाई पड़े। सुरक्षा के नाम पर मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी भी कहीं दिखाई नहीं पड़े। हालांकि बाद में मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने को प्रेरित किया।
श्रद्धालुओं ने मां भगवती की आराधना की। चतुर्दशी तिथि होने पर प्रसाद की दुकानें भी खुली रही, लेकिन उन पर भीड़ कम दिखाई पड़ी। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि जहां पहले चतुर्दशी मेले में मंदिर के भवन से लेकर बाहर करीब एक किमी तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती थी। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते लोगों में भय है। इसका सोमवार को बहुत कम श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे। अधिकांश लोगों ने अपने घरों में ही पूजा अर्चना की।