फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The eyes of the officers closed, the fitness of the school bus was not insured

अधिकारियों की आंखे बंद, स्कूल बस की फिटनेस न बीमा

Thu, 17 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
The eyes of the officers closed, the fitness of the school bus was not insured
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना-शाहपुर मार्ग पर हुए हादसे मे क्षतिग्रस्त स्कूल की बस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रविंद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल की जिस बस संख्या-एचआर55जे-1803 से हादसा हुआ है, उसकी फिटनेस 22 जून 2019 और बीमा 20 नवंबर 2019 तक वैध थी। बस का स्पीड गर्वनर भी नहीं था। बस हरियाणा के गुरुग्राम से एनओसी लेकर लाई गई थी। यह बस वर्ष 2019 से लगातार जनपद की सड़कों पर दौड़ाई जा रही थी। एआरटीओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इसी नाम ने गुरुग्राम में भी एक स्कूल है। उसी की ब्रांच यहां खोली गई है। गुरुग्राम वाले स्कूल में यह बस चलती थी। वहां से एनओसी लेकर इस बस को लाया गया है। बस का डाटा परिवहन कार्यालय में दर्ज नहीं कराया गया है। अब हादसे के बाद यह मामला सामने आया है। बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह हुआ मुकदमा दर्ज
जीडी गोयनका की प्रधानाचार्या सुरेखा सिंह ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उनके स्कूल की मिनी बस को श्रीकांत चला रहा था। गाड़ी बच्चों को लेकर शाहपुर की तरफ जा रही थी। रास्ते में रविंद्र नाथ वर्ल्ड स्कूल की बस का चालक दीपक लापरवाही से अपनी बस चलाकर लाया और गलत साइड में आकर उनके स्कूल की बस में टक्कर मार दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed