फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The exhibition smelled of flowers

Muzaffarnagar News: फूलों की खुशबू से महक उठी प्रदर्शनी

Sun, 05 Mar 2023 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
The exhibition smelled of flowers
गुडविल सोसायटी की ओर से एसपी पब्लिक स्कूल में लगाई गई पुष्प प्रदर्शनी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस स्टैंड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में गुडविल सोसायटी की ओर से पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न प्रजातियों के पौधों और फूलों को प्रदर्शित किया गया। गुलाब, गेंदे समेत अन्य फूल प्रदर्शित किए गए।

प्रकृति प्रेमी समूह ने अपने निवास और प्रतिष्ठानों से विभिन्न प्रजातियों के पौधे पहुंचाकर प्रदर्शनी को भव्यता प्रदान की। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह, संगठन महासचिव डॉ. आरके भटनागर, डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, उद्यमी भीम कंसल ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिलदेव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से प्रकृति की सार्थकता को समाज के सामने रखने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने पौधे के रखरखाव और उनके संरक्षण को देखकर सराहना की। साथ ही पुरस्कारों की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी की अध्यक्षता गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल और संचालन सचिव होतीलाल शर्मा ने किया। इस मौके पर सूर्यकांत, डॉ. अशोक कुमार, डीके शर्मा, अशोक कंसल, मनोज बाटला, चंचल सक्सेना, देवराज पंवार, पीयूष अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed