फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The educational and political condition of extremely backward society is extremely weak: Devendra

अति पिछड़े समाज की शैक्षिक और राजनैतिक स्थिति अत्यंत कमजोर : देवेंद्र

Sun, 05 Mar 2023 06:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
The educational and political condition of extremely backward society is extremely weak: Devendra
फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पंचायत आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भौराकलां। फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि अति पिछड़े समाज की सामाजिक, शैक्षिक, राजनैतिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। प्रदेश में इन समुदाय की आबादी लगभग 40 प्रतिशत है, लेकिन सरकारी नौकरी में भागीदारी नगण्य है।
हड़ौली गांव में फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कश्यप, निषाद, पाल, प्रजापति, राजभर, सैनी, अंसारी, सैफी, फकीर सहित अन्य अति पिछड़ा समाज के सामाजिक न्याय एवं आरक्षण को लेकर पंचायत की गई। देवेंद्र कश्यप ने कहा कि कई बार इन जातियों को आरक्षण देने का वादा किया गया, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। सरकार ने 2018 में बनाई गई जस्टिस राघवेंद्र कमेटी की रिपोर्ट भी अभी तक लागू नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पिछड़ा वर्ग को लोकसभा एवं विधानसभा की सीटों में आरक्षण दिया जाना चाहिए। अति पिछड़े वर्ग पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए दलित एक्ट की तरह अति पिछड़ा एक्ट भी बनाना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन कश्यप, मंडल अध्यक्ष समंदर कश्यप, सोनू कश्यप, रामा कश्यप, पप्पू कश्यप, संजय कश्यप, रामकुमार कश्यप, आनंद कश्यप, संचित कश्यप, जितेन्द्र कश्यप, जगपाल कश्यप, भोपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed