{"_id":"6837610904cc32493906047d","slug":"the-doctor-escaped-by-dodging-the-health-department-officials-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-146704-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चकमा देकर फरार हुआ डाॅक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चकमा देकर फरार हुआ डाॅक्टर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बिना ऑपरेशन ही घुटने के दर्द और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों का उपचार का दावा करने वाले चिकित्सक पर छापेमारी की गई। चिकित्सक को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पकड़ लिया। डिग्री आदि न दिखा पाने पर कार्रवाई शुरू की गई तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
कुछ महीनों से विभिन्न प्रकार के विज्ञापन के माध्यम से पानीपत निवासी डॉ. तरुण बराक रेलवे रोड स्थित एक होटल में अपनी विशेष ओपीडी चलाते हैं। डॉ. बराक की ओर से नगर में 27 से 29 मई तक होटल में विशेष ओपीडी लगाने का प्रचार किया गया था। सुबह दस से शाम छह बजे तक वो ओपीडी कर रहे थे।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल पर छापामार कार्रवाई करते हुए चिकित्सक को वहां पर ओपीडी करते हुए पकड़ लिया, उनके पास से नी ऑफ लोडर ब्रेस भी टीम ने बरामद किये। पूछताछ में डॉक्टर फर्जी निकला, जिसके पास कोई डिग्री नहीं है।
विज्ञापन
आरोपी चिकित्सक पर दर्ज कराई जा रही है एफआईआर
स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को गोपनीय शिकायत मिली थी कि शहर के होटल में डॉ. तरुण बराक की ओर से घुटने और कमर दर्द के उपचार के लिए विशेष ओपीडी की जा रही है। इसको लेकर उनके निर्देश पर गठित टीम के द्वारा होटल पर छापा मारा तो डॉ. बराक ओपीडी करते हुए पाये गए, जिनके पास कोई भी डिग्री नहीं थी। टीम में एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया ने पूछताछ की तो पता चला कि डॉ. बराक पानीपत के विशाल नगर फेस 2 के निवासी हैं। जब टीम उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई लिए थाने पहुंची तो चिकित्सक टीम को चकमा देकर फरार हो गया। चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।