{"_id":"69bb01545d8d16c4800d1e78","slug":"the-district-president-said-there-are-36-castes-20-post-there-will-be-a-share-in-the-fronts-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-167338-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिलाध्यक्ष बोले, जातियां 36, पद 20...मोर्चों में मिलेगी हिस्सेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिलाध्यक्ष बोले, जातियां 36, पद 20...मोर्चों में मिलेगी हिस्सेदारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कार्यसमिति के एलान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी भी पनप रही है। सवाल उठ रहे हैं कि कार्यकारिणी में विश्वकर्मा और वाल्मीकि समेत अन्य बिरादरियों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि जातियां 36 हैं और मुख्य पद सिर्फ बीस। अगले एक महीने में अलग-अलग मोर्चों में सबको समायोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यसमिति जारी होने के बाद भाजपा के एक गुट के बीच नाराजगी नजर आई। बुधवार को जिलाध्यक्ष ने प्रतिक्रिया में कहा कि कोर कमेटी ने सर्वसमाज के अलावा सभी कार्यकर्ताओं को हिस्सेदारी देने का काम किया है। उर्जावान कार्यसमिति का चयन किया गया।
आने वाले एक महीने में किसान, महिला, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और युवा मोर्चे के जरिए सबको दायित्व दिया जाएगा। इसके अलावा 22 प्रकोष्ठ और 22 विभाग में पद देंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
वाल्मीकि समाज की अनदेखी का आरोप : दीपक गंभीर
फोटो
मुजफ्फरनगर। वाल्मीकि क्रांति दल के अध्यक्ष दीपक गंभीर ने भाजपा की जिला कार्यकारिणी व मनोनीत सभासदों की सूची में वाल्मीकि समाज की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। गंभीर ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व वाल्मीकि समाज को सम्मान देता है लेकिन स्थानीय स्तर पर अनदेखी की जा रही है। 2023 में टाउनहॉल सड़क पर बना वाल्मीकि चौक को तोड़ दिया गया था। पालिका बोर्ड में वाल्मीकि चौक की स्थापना की मांग भी एजेंडे में नहीं आई। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- --
रालोद ने नामित सभासदों का किया अभिनंदन
फोटो
मुजफ्फरनगर। नगर निकायों में राष्ट्रीय लोकदल के कोटे से सात सभासद नामित किए गए हैं। सभासदों का सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि बुढ़ाना से कुणाल कुमार, शाहपुर से अभिषेक बालियान, पुरकाजी से वीर सिंह, भोकरहेड़ी से ललित सहरावत, मीरापुर से अभिषेक चौधरी, खतौली से दिमाग सिंह गुर्जर और जानसठ से सुभाष चौधरी शामिल है। इस अवसर पर अजीत राठी, सुधीर भारतीय, राजू वाल्मीकि मौजूद रहे। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- --
भाजपा ने किया दो नामित सभासदों का स्वागत
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नई मंडी स्थित अपने आवास पर नामित सभासद अमित कुमार उर्फ बॉबी और अभिजीत गंभीर का स्वागत किया। भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने दोनों सदस्यों को पटका पहनाकर स्वागत किया। मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका में कुल पांच सदस्यों को नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि नए सभासदों के आने से भाजपा की स्थिति और सुदृढ़ हुई है। कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन ने एक दिव्यांग को अपने आवास पर एक ट्राई साइकिल भी प्रदान की। संवाद