{"_id":"57ed712c4f1c1bf045573b22","slug":"the-district-party-celebrating","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर जश्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर जश्न
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
शहर में जश्न मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में उड़ी हमले के बाद पाक के खिलाफ भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से जन-जन में देशभक्ति का जोश जग गया है। तिरंगा लहराने के साथ ही आतिशबाजी कर लोगों ने भारतीय जवानों के समर्थन में नारेबाजी की। भारत-पाक में युद्ध की आशंका को लेकर लोग दिनभर टीवी पर चिपके रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की हर वर्ग ने तारीफ की। शहर में युवाओं ने बाइकों पर घूमकर नमो-नमो के नारे लगाए।
उरी में भारतीय सेना के कैंप पर हमले में 19 सैनिक शहीद हो गए थे। पाकिस्तान सेना समर्थित आतंकियों ने घात लगाकर कैंप पर हमला किया था। केंद्र सरकार ने विश्व पटल पर पाक से जारी आतंकी कार्रवाई को लेकर विरोध जताया था। देश की निगाहें आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर टिकी थी। गुरुवार को अचानक सेना की कार्रवाई के बाद जिले में देशभक्ति का जज्बा जग गया।
भारत-पाक के बीच युद्ध की आशंकाओं को लेकर दिनभर लोग टीवी पर चिपके रहे। हर तरफ भारतीय सेना के जवाब की तहे दिल से खुशियां दिखाई दी। मुस्लिमों ने भी आतंकियों के खिलाफ सेना के आपरेशन पर हर्ष जताया। देर शाम एकाएक शहर में लोग घरों से बाहर निकल आए। नईमंडी के बाजारों में भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगे। नागरिकों और भाजपाइयों ने मिलकर तिरंगा लहराया। व्यापारियों ने जमकर आतिशबाजी की। शिवचौक पर देशभक्ति के नारे लगे। शहर में एकाएक सड़कों पर भीड़ बढ़ने से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए।
विज्ञापन
नईमंडी, सिविल लाइन और कोतवाली पुलिस ने फोर्स के साथ सभी मुख्य मार्गों पर चौकसी बरती। सामाजिक और व्यापारी संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की तारीफ की। युवाओं ने भी मोटरसाइकिल पर घूम-घूमकर नमो-नमो के नारे लगाए। दुकानों, सरकारी कार्यालयों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पाक के खिलाफ कश्मीर में सेना की कार्रवाई पर ही चर्चा होती रही। हर तरफ यही सवाल गूंजता रहा, क्या पाक के साथ अब भारत का युद्ध होगा। सवालों और आशंकाओं में घिरे लोगों के बीच शहर के मोहल्लों और नुक्कड़ों पर यही चर्चाएं छिड़ी नजर आई।
जवानों ने भारत का मस्तक ऊंचा किया
उड़ी हमले के दस दिन बाद पाक अधिकृत कश्मीर में अंदर घुसकर आर्मी की बड़ी कार्रवाई पर हर किसी ने पीएम मोदी के फैसले और सेना की बहादुरी को सलाम किया है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि भारत सरकार ने पाक के खिलाफ सेना को कड़ी कार्रवाई का आदेश देकर बड़ा फैसला किया है। आतंक विश्व के लिए समस्या बना हुआ है, जिसे पाक में खाद-पानी मिलता है।
भारतीय सैनिक शेरदिल हैं और दुश्मन को जवाब देने के लिए सदैव तत्पर हैं। पूर्व कर्नल सुरेश चंद त्यागी ने कहा कि उरी में जिस तरीके से सोते समय वीर सैनिकों के कैंप पर ग्रेनेड फेंके गए, उसका कड़ा जवाब पाक को मिल गया है। सूबेदार रणधीर सिंह कहते हैं कि राजनीतिक दृढ़ता यदि सशक्त हो जाती है तो पाक की हिम्मत नहीं है वो भारत की ओर आंख उठाकर देख सके। पूर्व सैनिक स्वामी भजनानंद सरस्वती ने कहा कि पाक के खिलाफ यदि युद्ध हुआ तो पूर्व सैनिक भी सीमा पर जाने के लिए तैयार हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सेना को जवाबी हमले की छूट देकर गौरवमयी परंपरा की शुरुआत की है। भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से पाक बौखला गया है। भोकरहेड़ी नगर पंचायत के चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र ने कहा कि भारत के जवानों ने दुश्मन के घर में घुसकर उड़ी हमले का बदला ले लिया है। केंद्र सरकार को कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ को इसी तरीके से नेस्तनाबूत कर देना चाहिए। सेना के आपरेशन से हर भारतीय का सीना चौड़ा हो गया है।