फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The district is divided into 24 zones and 118 sectors

जिले को 24 जोन, 118 सेक्टर में बांटा

Sat, 27 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The district is divided into 24 zones and 118 sectors
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले को 24 जोन और 118 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद में इस बार पंचायत चुनाव में 17 लाख दो हजार 230 मतदाता भाग लेंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने जिले को 24 जोन और 118 सेक्टर में बांटकर अधिकारी तैनात कर दिए हैं। पुरकाजी ब्लाक क्षेत्र को दो जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। सदर ब्लाक को दो जोन और 14 सेक्टर में, बघरा को तीन जोन और 13 सेक्टर में, चरथावल को एक जोन नौ सेक्टर में, खतौली को तीन जोन और 23 सेक्टर में बांटा है।
विज्ञापन

इसी तरह जानसठ को दो जोन 13 सेक्टर, मोरना को दो जोन नौ सेक्टर, शाहपुर को तीन जोन दस सेक्टर, बुढ़ाना को छह जोन 20 सेक्टर में बांटा गया है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रशासन ने पंचायत चुनाव को लेकर अपनी ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान 75 हजार तक खर्च कर सकेंगे
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए खर्च की सीमा तय कर दी गई है। ग्राम प्रधान का प्रत्याशी अपने चुनाव में कुल 75 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी का प्रत्याशी भी 75 हजार ही खर्च कर सकेगा। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले की खर्च सीमा एक लाख पचास हजार रखी गई है। ग्राम पंचायत सदस्य की खर्च सीमा दस हजार रहेगी। ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी को केवल अपना ही फोटो नामांकन में लगाना होगा। प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत के प्रत्याशी और प्रस्तावक दोनों के फोटो लगेंगे।
14880 कर्मचारी देंगे पंचायत चुनाव में ड्यूटी
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव में इस बार जिले में 2976 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी प्रथम, एक मतदान अधिकारी द्वितीय, एक मतदान अधिकारी तृतीय और एक मतदान अधिकारी चतुर्थ रहेगा।
जनपद में कुल 14880 कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव के दिन मतदान के कार्य में रहेगी। सबसे अधिक 479 बूथ सदर ब्लाक में है, यहीं पर सबसे अधिक 2395 कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। बुढ़ाना में 403 बूथ बनाए गए हैं, यहां 2015 कर्मचारी ड्यूटी देंगे। पुरकाजी में सबसे कम 202 बूथ हैं यहां 1010 कर्मचारी ड्यूटी देेंगे।

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जनपद में सरकारी, अर्द्धसरकारी, संविदा कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी का डाटा चुनाव आयोग को ड्यूटी के लिए भेजा गया है। 290 विभागों के 16133 कर्मचारियों का डाटा चुनाव आयोग के पास पहुंच चुका है। जनपद में कर्मचारियों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed